30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Year Gift नए साल में सरकारी अस्पताल से ही करा सकेंगे MRI

नए साल पर सहारनपुर के लोगों को यूपी सरकार बड़ा गिफ्ट देने जा रही है। नए साल पर सहारनपुर के SBD Hospital यानी सरकारी अस्पताल में MRI सेंटर शुरू हो जाएगा। अब रोगी सरकारी अस्पताल में ही MRI टेस्ट करा सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 28 Dec 2022, 6:30 PM IST

mri_1.jpg

MRI

उम्मीद है कि नया साल 2023 स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अच्छी शुरूआत लेकर आएगा। नए साल पर सहारनपुर के जिला अस्पताल में MRI सेवा शुरू होने जा रही है। अब रोगियों को प्राईवेट सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ना ही उन्हे एमआरआई के लिए अपनी जेबे खाली करनी पड़ेंगी। अब सस्ती दरों पर सरकारी अस्पताल में ही एमआरआई की सुविधा मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव मांगलिक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया की नए साल के अवसर पर सहारनपुर अस्पताल में एमआरआई सेंटर शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल में सामने आई चुनौतियों के बाद यूपी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर है। सभी आवश्यक सेवाओं को सरकारी अस्पतालों में शुरू किया जा रहा है। आधुनिक मशीनें बढ़ाई जा रही हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में MRI सेंटर भी स्थापना भी की गई है। जिला अस्पताल के अंदर ही अलग से एमआरई सेंटर बनाया गया है।

सीएचसी और पीएचसी में ब्लड एटीएम मशीनें
डॉक्टर संजीव मांगलिक के ही अनुसार कस्बों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। वहां पर भी सुविधाओं को आधुनिक किया जा रहा है। सहारनपुर में 20 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लड जांच एटीएम मशीनें लगाई गई हैं। यह मशीनें अत्य आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें ब्लड का सेंपल डालते ही महज तीन मिनट में 60 से अधिक रिपोर्ट मिल जाती हैं। यानी अब ब्लड जांच के नाम पर भी रोगियों को अपनी जेब ढीली नहीं करनी होगी।

यह भी पढ़ें: प्रवासी पक्षियों ने हैदरपुर वेटलैंड में डाला डेरा, फोटों में देखिए प्राकृतिक सौन्दर्य

तकनीकी टीम लगा रही एमआरआई मशीन
MRI सेंटर की बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। अस्पताल परिसर में ही अलग से एमआरआई सेंटर बनाया गया है। अब केवल मशीन लगनी बाकी है। तकनीकी टीम ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि जनवरी माह में मशीन मिल जाएगी और इसी माह में मशीन को इंस्टॉल भी कर दिया जाएगा। इसके बाद फरवरी माह के पहले सप्ताह से एमआरआई जांच होना शुरू हो जाएगा।