जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि दिव्यांगजनों के लिये एक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक दिव्यांगजन को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र जारी करने के लिए यूनिवर्सल दिव्यांगता पहचान नम्बर बनाने का कार्य किया जा रहा हैं। इससे पारदर्शिता, कार्यकुशलता के साथ ही दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओ का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्हाेंने बताया कि, यूनिवर्सल दिव्यांगता पहचान पत्र बनवाने के लिये दिव्यांग आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं इसके साथ ही जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।