1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में सफर करते हैं तो पढ़ लें यह खबर, आपके साथ भी घट सकती है एेसी अजीबाे-गरीब घटना

रेलवे की तकनीकी सुविधाएं भी बन सकती है समस्या का कारण
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 Aug 2018, 6:27 AM IST

Emergency brake imposed on train

Emergency brake imposed on train

सहारनपुर।

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड से टिकट खरीदना एक यात्री काे इसलिए महंगा पड़ गया क्योंकि मशीन से यात्री को स्मार्ट टिकट तो मिल गया लेकिन उस पर प्रिंटिंग नहीं हो सकी। जब मशीन से बिना प्रिंटिंग के टिकट बाहर निकला तो इस टिकट को देखकर खुद यात्री भी हैरान रह गया। यह घटना सिर्फ एक यात्री के साथ नहीं घटी बल्कि लाइन में लगे अन्य यात्रियों ने भी जब स्मार्ट कार्ड से टिकट खरीदा तो उनके टिकट भी बिना प्रिंट हुए ही बाहर निकल आए। ऐसे में इन यात्रियों के अकाउंट से पैसे भी कट गए और इन्हे टिकट भी नहीं मिल सका। बिना प्रिंट हुआ टिकट मिलने की वजह से इन यात्रियों को खासी परेशानी तो उठानी पड़ी ही इनकी ट्रेन भी छूट गई। इससे भी अधिक परेशानी की बात यह रही कि रेलवे की स्टाफ की आेर से इन यात्रियाें की काेई तत्तालिक मदद नहीं की। अब इन यात्रियाें ने रेलवे से पूरी घटना की शिकायत की है।

यह भी पढ़ेः देखिए कावड़ियाें के लिए कैसे वर्दी में हथाैड़ा चलाकर पसीना बहा रहे ये पुलिसकर्मी, आप भी करेंगे सैल्यूट

ऐसे घटी घटना
मुजफ्फरनगर के गांव बझेडी के रहने वाले रोहताश के मुताबिक उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन से स्मार्ट कार्ड के जरिए टिकट खरीदा था। रोहताश में एक टिकट मुजफ्फरनगर का आैर दाे टिकट देवबंद रेलवे स्टेशन के खरीदे। रोहताश के ही मुताबिक तीनों टिकट बिना प्रिंट हुए ही बाहर आ गए और इन टिकट पर कुछ भी नहीं प्रिंट हो सका। जब इन टिकट काे राेहताश ने रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे टीटीई काे दिखाया ताे टीटीई ने टिकट काे अवैध घाेषित कर दिया आैर साफ कह दिया कि यह टिकट मान्य नहीं हैं। एेसे में अब इनके सामने समस्या यह थी कि बिना प्रिंट हुए टिकट को लेकर ट्रेन में सफर किया जाए या फिर ट्रेन को छोड़ दिया जाए। टीटीई ने जब टिकट को अवैध घोषित कर दिया तो राेहताश आैर इसके अन्य दाे साथियाें काे ट्रेन यात्रा रद्द करनी पड़ी।

यह भी पढ़ेंःश्रावण मास में एेसे करेेंगें भाेलेनाथ की पूजा ताे हर इच्छा हाेगी पूरी

अब रेलवे से की गई है शिकायत
स्मार्ट कार्ड से बिना प्रिंट हुआ टिकट मिलने और बिना प्रिंट हुए टिकट मिलने की वजह से ट्रेन छूट जाने की शिकायत अब रोहताश में रेलवे के सीनियर अफसरों से की है। अपनी शिकायत में रोहताश ने पूरी घटना लिखते हुए रेलवे से क्षतिपूर्ति की मांग की है और यह भी कहा है कि आगे से किसी अन्य यात्री के साथ ऐसी समस्या ना हो तो रेलवे इस तकनीकी गड़बड़ी का स्थाई समाधान निकालें और यदि ऐसा हो जाता है तो यात्री कहां जाएं इस टिकट को किस तरह से वैध माना जाएगा इस पर भी रेलवे विचार करें।

यह भी पढ़ेंः नागरिकता के संकट में फंसे असम के 40 लाख हिन्दू और मुस्लिमों की मदद करेगा जमीयत


आपके साथ अगर ऐसा हो तो क्या करें
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं आैर आपने स्मार्ट कार्ड से टिकट खरीदा है या टिकट विंडो से ही आपने टिकट खरीदा है और आपको कोई गलत टिकट मिल जाता है तो ऐसे में आप क्या करेंगे ? इस सवाल के बारे में पूछने पर सहारनपुर स्टेशन के डिप्टी एसएस एेके त्यागी ने बताया कि अगर इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी होती है तो तुरंत स्टेशन मास्टर या फिर टिकट डिपार्टमेंट के हेड को इसकी जानकारी देनी चाहिए। टिकट पर स्टेशन मास्टर या टिकट डिपार्टमेंट के हेड से अपने अकाउंट का मैसेज दिखाकर एेसे टिकट पर मुहर लगवा सकते हैं। एके त्यागी का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टाफ रेलवे यात्रियों की सहायता के लिए है और उनकी समस्या के त्वरित समाधान की हर प्रयास किए जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः इस किसान ने दिया एेसा फॉर्मुला, किसानाें का हाेगा भुगतान चीनी मिलाें काे भी हाेगा मुनाफा

ऐसे करें शिकायत
अगर रेलवे स्टेशन पर या चलती ट्रेन में आपके साथ कोई अभद्र व्यवहार होता है या फिर रेलवे की सेवा में कमी से आप परेशान होते हैं तो इसकी शिकायत आप रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के कमरे में रखी शिकायत पुस्तिका और चलती ट्रेन में गार्ड के पास रखी शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत कर सकते हैं इस पुस्तिका में की गई शिकायत की पूरी जांच रेलवे के सक्षम अॉफिसर करते हैं।