1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में पुलिस का पहरा, अपनी मर्जी से नहीं घूम सकेंगे बाहर

5 अंर्तराज्जीय, 32 अंर्तजनपदीय व 5 जनपद की सीमा पर बैरियर लगाए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 21 May 2018, 4:01 PM IST

kerana

उपचुनाव से पहले पुलिस सतर्क, अपनी मर्जी से नहीं घूम सकेंगे बाहर

शामली। कैराना उपचुनाव को लिए जहां राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है वहीं प्रशासन भी मुस्तैद है। 28 मई को होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो। पुलिस ने मतदान वाले दिन के लिए खास नियम बनाए है जिसके तहत आप अपनी मर्जी से कहीं भी आ जा नहीं सकेंगे। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बैरियर लगाए जाएंगे। तो आपको अगर 28 मई को कैराना जाना हो या उस रास्ते से गुजरना हो तो पहले जान ले कहां-कहां बैरिकेंडिग लगी रहेगी।

यह भी पढ़ें : पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर उठाया ये कदम की ले गई अब पुलिस

मतदान को सकुशल संपन्न कारने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली। सभी बूथ स्थल से लेकर इलके के चप्पे-चप्पे पर सैन्य बलों की तैनाती की जाएगी। जिले की पुलिस के साथ ही 26 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के हाथ में सुरक्षा की बागडोर रहेगी। इतनी ही नहीं सुरक्षा के लिए 5 अंर्तराज्जीय, 32 अंर्तजनपदीय व 5 जनपद की सीमा पर बैरियर लगाए जाएंगे। जहां पहला अंर्तराज्जीय बैरियर कैराना पुल, झझाना की बिडोली व अहमदगढ़ पुलिस चौकी के अलावा लक्ष्मणपुरा गांव और कांधला के गांव इस्सोपुरटील तक लगाए जाएंगे। यहां केवल मतदान देने वाले ही आ जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : उपचुनाव से पहले बीजेपी की बढी मुश्किलें, नियम तोड़ने पर दिग्गजों पर मुकदमा दर्ज

दूसरा अंर्तजनपदीय बैरियर शामली कोतवाली के गांव कुड़ाना, भौंराकलां रोड, काबडौत नदी पुल। थानाभवन में जलालाबाद, अंबहेटा याकूबपुर व कादरगढ़ पुलिस चौकी। बाबरी में बुटराड़ा तक। इसके अलावा कांधला में ऐलम, इस्सोपुरटील, खेड़ा कुरतान, इस्लामपुर घसौली, बिराल, सरनावली, भनेड़ा, काधंला नहर पटरी। वहीं थानाभवन के गांव जलालाबाद में चौसाना गंगोह रोड, गंदेवड़ा नहर पुल के अलावा थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में तितरो रोड तिराहा व कच्ची गढ़ी मार्ग पर बैरियर लगेंगे।

यह भी पढ़ें : चार बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को कर दिया हमेशा के लिए खामोश

एक बैरियर शामली जनपद सीमा पर भी लगाए जाएंगे। ये एसटी तिराहा, बुढ़ाना रोड, चौराहा कांधला, कैराना में बाईपास रोड शामली, ¨झझाना में गाडीवाला चौराहा रोड और जलालाबाद में चौकी के सामने बैरियर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक बदामश गिरफ्तार, जवान को भी लगी गोली

एएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि मुताबिक बैरियर के अलावा पुलिस अंर्तराज्जीय सीमा पर भी नजर रखेगी। जिसके लिए पिकेट भी लगाए जाएंगे। झझाना के गांव भड़ीवाला, चौतरा, कैराना के गांव बसेड़ा, मंडावर, खुरगान, सहपत व कांधला के गांव डूंडुखेड़ा में पिकेट लगाए जा रहे है। साथ ही शारारती और उत्तपात मचाने वालों से सख्ती से निपटने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए, प्रधानमंत्री कब रखेंगे देश के इस सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव