17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! जिस रेप केस में पहले सिपाही हुआ था गिरफ्तार, अब नाबालिक के पिता को पुलिस बता रही रेपिस्ट

पुलिस ने अब सिपाही को रिहा कराकर आरोपी पिता को भिजवाया जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 6 Nov 2017, 9:52 PM IST

Rape victim

सहारनपुर. कुतुबशेर थाना क्षेत्र के जिस चर्चित रेपकांड मामले में पुलिस ने कुतुबशेर थाने में ही तैनात एक सिपाही काे जेल भेजा था। उसी मामले में अब पुलिस ने सिपाही काे क्लीन चिट देते हुए लड़की के पिता काे ही बेटी से रेप के मामले में जेल भिजवा दिया है। पुलिस का तर्क है कि यह पूरी कार्रवाई लड़की के बयान के आधार पर हुई है। बकाैल पुलिस पीड़ित लड़की ने खुद न्यायालय के समक्ष दिए अपने बयान में बताया है कि वह अपने पिता से डरी हुई थी आैर पिता के कहने पर ही उसने अपने मकान में रहने वाले सिपाही पर रेप का आराेप लगाया था।

मतदाताओं को टल्लीकर वोट बटोरने की साजिश नाकाम, पुलिस ने किया ये बड़ा काम

इसी आधार पर पुलिस ने अब अपनी जांच में आराेपी सिपाही काे क्लीन चिट देते हुए लड़की के पिता काे गिरफ्तार कर लिया है। मकान में लड़की आैर उसका पिता ही रहते थे। अब पिता के जेल चले जाने के बाद लड़की काे पुलिस ने बालिका सुधार गृह भेज दिया है। आराेपी सिपाही काे पुलिस की रिपाेर्ट आैर पीड़िता के बयान के आधार पर जेल ले रिहा करने के साथ ही आराेपी सिपाही ने ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली है। निर्दाेष सिपाही काे रेप के मामले में गिरफ्तार कर जे भेजे जाने का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

टिकट आवंटित होते ही भाजपा में छिड़ी महाभारत
ये है मामला
दरअसल, कुतुबशेर थाने में तैनात एक सिपाही गुरुद्वारा राेड पर एक मकान में किराए पर रहता था। इसी मकान में मकान मालिक आैर उसकी 15 साल की बेटी भी रहती थी। इसी नाबिलग लड़की के साथ पिछले दिनाें रेप के आरोप में पुलिल ने लड़की के बयानाें के आधार पर एक सिपाही काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जाता है कि इसके कुछ दिन बाद लड़की किसी अन्य लड़के के साथ फरार हाे गई। पुलिस ने लड़की काे बरामद कर लिया आैर उससे पूछताछ की ताे बकाैल पुलिस लड़की ने बताया कि उसके साथ पिता ने ही रेप किया था। उसने यह बात अपने मकान में किराए पर रहने वाले पुलिस अंकल काे पताई ताे उन्हाेंने पिता काे डांट दिया था। लड़की ने अब दिए अपने बयान में कहा है कि उसने पिता से डरकर पुराना बयान दिया था। इसी डर में उसने सिपाही पर रेप का आराेप लगा दिया था।

प्यार करने पर घरवालों ने बेटी को दी ऐसी सजा, जानकर दरिंदे भी हो जाएंगे शर्मसार

अब लड़की के बयानाें के आधार पर पुलिस ने सिपाही काे रिहा करवाकर लड़की के पिता काे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, इस मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर यह लड़की तीसरी बार भी अपने बयान को बदल देती है ताे फिर पुलिस क्या करेगी ?