5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोखादेकर रातभर SSP काे घुमाते थे थानाध्यक्ष, कप्तान ने ऐसे निकाली हाेशियारी

एसएसपी बबलू कुमार ने जिले में चल रहे इस खेल काे पकड़ने के लिए जीपीएस का जाल बिछाया ताे एक के बाद एक थाना प्रभारी इस जाल में फंसते गए आैर सबकी पाेल खुल

2 min read
Google source verification
saharanpur news

saharanpur ssp bablu kumar

सहारनपुर. शिवमणि त्यागी. तू डाल-डाल, मैं पात-पात। जी हां, सहारनपुर में पुलिस कप्तान और थानाध्यक्षों के बीच इन दिनों कुछ इसी तरह का खेल चल रहा है। थाने आने वाले पीड़िताें काे थानाध्यक्ष चक्कर कटवाते रहे, टहलाते रहे आैर काेई रास्ता नहीं दिया। ये किस्से ताे आपने खूब सुने हाेंगे। लेकिन, ताजा मामला कप्तान काे गुमराह करने का सामने आया है। सहारनपुर में कुछ थानाध्यक्ष अपने ही कप्तान काे गुमराह करने की काेशिश कर रहे थे, लेकिन तेज तर्रार आईपीएस बबलू कुमार के सामने इनकी हाेशियारी धरी की धरी रह गई। दरअसल, एसएसपी काे सूचना मिली कि रात में थानाध्यक्ष खुद काे गश्त पर हाेना बताते हैं, लेकिन वास्तव में चादर तानकर साे जाते हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने जिले में चल रहे इस खेल काे पकड़ने के लिए जीपीएस का जाल बिछाया ताे एक के बाद एक थाना प्रभारी इस जाल में फंसते गए आैर सबकी पाेल खुल गई। इस गाेपनीय पड़ताल में जाे खुलासा हुआ उसे देखकर खुद एसएसपी भी हैरान रह गए। एसएसपी काे बरगलाने की काेशिश करने, आेवर स्मार्ट बनने आैर गलत लाेकेशन बताने पर एसएसपी ने काेतवाली सदर बाजार प्रभारी, थाना तीतराे प्रभारी आैर थाना बिहारीगढ़ से जवाब मांग लिया है।

केस-1
11 नवंबर की रात 12 बजे काेतवाली सदर बाजार प्रभारी से उनकी लाेकेशन पूछी गई ताे इन्हाेंने अपनी लाेकेशन पेपर मिल राेड बताई। जबकि जीपीएस सिस्टम से इनकी लाेकेशन जांची गई ताे लाेकेशन आवास विकास में मिली।

केस-2
11 नवंबर की रात 12 बजे आैर तड़के 2 बजे थाना प्रभारी तीतराें की लाेकेशन पूछी गई ताे उन्हाेंने अपनी लाेेकेशन 12 बजे सालियर तिराहा आैर 2 बजे तीतराे बताई लेकिन जीपीएस पर दाेनाें ही समय लाेकेशन तीतराे-सहारनपुर राेड पर एक ही जगह पाई गई।


केस-3
11 नवंबर काे शाम छह बजे बिहारीगढ़ थाना प्रभारी से उनकी लाेकेशन पूछी गई ताे उन्हाेंने लाेकेशन रनिंग में बुग्गावाला बताई लेकिन जब जीपीएस से देखा गया ताे इनकी लाेकेशन बिहारीगढ़ मिली।

यह भी पढ़ेंः बंद कमरे में लड़कियां इस तरह बना रही थी बर्थ-डे पार्टी, अचानक घुसे लड़कों ने किया ये काम
एसएसपी ने मांगा जवाब
एसएसपी बबलू कुमार ने इस लापरवाही पर काेतवाली सदर बाजार प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा, तीतराे थाना प्रभारी संजीव कुमार विश्नाेई आैर बिहारगीढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार से जवाब मांग लिया है।

यह भी पढ़ें- भैंस ने मारी टक्कर तो पुलिस ने केस दर्जकर किया गिरफ्तार
एेसे पकड़ी गई चाेरी
एसएसपी ने पूछने पर बताया कि लगातार एेसी शिकायतें मिल रही थी कि थाना प्रभारी अपनी लाेकेशन चार्ली काे गलत नाेट करा रहे हैं। इसी काे जांचने के लिए थाना प्रभारियाें की गाड़ियाें की जीपीएस सिस्टम से ट्रैसिंग की गई थी।

बद्रीनाथ पर मुसलमानों ने ठोका दावा, PM Modi से की वापस दिलाने की मांग

आप भी जानिए काैन है चार्ली
दरअसल, प्रत्येक घंटे जिले के सभी थाना प्रभारियाें काे अपनी लाेकेशन नाेट करानी हाेती है। एसएसपी के निर्देशन में एक वायरलैस अॉपरेटर (सर्वर) जिसे पुलिसिया भाषा में चार्ली कहा जाता है वह थानाध्क्षाें की लाेकेशन नाेट करते हैं आैर इसका रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। इस कार्य की मॉनेटरिंग खुद एसएसपी करते हैं। एेसे में चार्ली काे गलत सूचना देना या गलत लाेकेशन नाेट कराना एसएसपी काे गलत सूचना देने जैसा ही है।