
ssp saharanpur dinesh kumar p
सहारनपुर। मंगलवार तड़के जब भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान पीआेके में बमबामी कर रहे थे उसके कुछ ही देर बाद सहारनपुर पुलिस लाईन में भी फायरिंग शुरु हाे गई। यहां दिन निकलते ही खुद एसएसपी दिनेश कुमार (पी) पुलिस लाईन पहुंचे आैर मैदान में ही लाईन से आधुनकि हथियाराें का जखीरा मंगा लिया। यहीं पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र आैर एसपी सिटी विनीत भटनाकर समेत सभी सीआे आैर थानाध्यक्षाें काे भी बुला लिया गया। इसके बाद यहां एक के बाद एक सभी अफसराें आैर पुलिसकर्मियाें ने हथियार चलाने की प्रेक्टिस की। खुद एसएसपी दिनेश कुमार (पी) ने टियर गन आैर पम्पिंग एक्शन गन से कई राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस लाईन में दिन निकलते ही फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लाेग भी चाैकन्ने हाे गए लेकिन जल्द ही लाेगाें काे यह बात समझ आ गई कि पीआेके पर हुई बमबारी के बाद पुलिस भी एक्शन माेड में हैं आैर किसी भी तरह के हालाताें का मुकाबला करने के लिए तैयारी का जा रही है। अलग बात है कि यह एक रिहर्सल थी आैर अकसर एेसी रिहर्सल पुलिस लाइन में हाेती रहती हैं लेकिन मंगलवार काे यह रिहर्सल पीआेके पर हुई बमबामीर के बाद जारी अलर्ट से कनेक्ट थी। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि एतियातन सार्वजनिक स्थलाें पर गश्त बढ़ा दी गई हैं आैर सभी थानाें काे पीएससी फाेर्स आवंटित कर दी गई है।
Published on:
26 Feb 2019, 11:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.