2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज अपनेपन का दिखावा करने वालाें से सावधान रहने का है दिन, जानिए अपनी राशि

आज इन राशि वालाें के बीच बनेंगे प्रेम संबंध जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे बता रहे हैं प्राेफेसर स्वामी राघवेंद्र (ज्याेतिषाचार्य)
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 May 2018, 7:20 AM IST

saharanpur news

rashifal

मेष राशि का राशिफल

नामाक्षर - चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

राशि स्वरूप: मेंढा जैसा

राशि स्वामी- मंगल

आज के दिन आपका उत्साह देखने लायक होगा । प्रेमी और प्रेमिका के मध्य संबंध सुदृढ़ होंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बैंक से जुड़े लेनदेन में काफी सावधानी बरतें अन्यथा हानि उठा सकते हैं । इंफेक्शन से बचें। शुभ मुहूर्त में तैयार किया हुआ नमः शिवाय यंत्र धारण करें , सभी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

वृष राशि का राशिफल

नामाक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वरूप- बैल जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

रोजमर्रा के लेन-देन में लाभ होगा । काम में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने के चक्कर में शारीरिक थकावट बेचैन करेगी । चौकन्ने रहें अपनापन दिखाने वाले लोग गलत राह पर ले जा सकते हैं । छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के संकेत हैं।

मिथुन राशि का राशिफल

नामाक्षर - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध

राशि स्वामी- बुध

आज आप अति उत्साहित रहेंगे । पुराना बहुत समय से फंसा हुआ पैसा वापस आ सकता है। किसी भी काम में संयम और शांति रखें, काम पर ध्यान दें। नौकरी में बड़े बदलाव हो सकते हैं । यात्राएं आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होंगी।

कर्क राशि का राशि फल

नामाक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

राशि स्वरूप- केकड़ा

राशि स्वामी- चंद्रमा

दोस्त और जीवनसाथी आप को सुकून और खुशी देंगे । नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का बेहतरीन दिन है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें चोरी होने की संभावना है । नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और नई नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को इंटरव्यू में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवन साथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है व स्वयं भी पेट के रोगों से सावधान रहें।

सिंह राशि का राशिफल

नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

राशि स्वरूप- शेर जैसा

राशि स्वामी- सूर्य

अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा जल्दबाजी में लिया फैसला परेशानी में डाल सकता है। अचल संपत्ति से लाभ होगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा है। आज आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा परंतु निश्चित रूप से आपको उचित फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव भुला कर प्यार के पल गुजार पाएंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे । छात्रों के लिए तनाव भरा दिन है।

कन्या राशि का राशिफल

नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

राशि स्वरूप- कन्या

राशि स्वामी- बुध

दूसरों में दोष ढूंढने के बजाय अपने काम पर ध्यान देंगे तो ही आज का दिन सार्थक है। पिछले दिनों में किया गया निवेश आज लाभ दे सकता है। व्यापार के लिए यदि आप यात्रा करेंगे तो आर्थिक लाभ होगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। बड़ी परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि का राशिफल

नामाक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

राशि स्वरूप- तराजू जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

आज आप करियर में विकल्प चुन सकते हैं जिससे आने वाले समय में अपनी इच्छा अनुसार फल प्राप्त होगा। आपके दोस्त आपके तनाव को दूर करने में सहायक होंगें। आज मौज मस्ती करने एवं जोखिम उठाने का भी मूड़ रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य होंगे।

वृश्चिक राशि का राशिफल

नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा

राशि स्वामी- मंगल

अविवाहित व्यक्तियों को प्रेम के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी नए व्यक्ति के साथ जल्दी से दोस्ती ना करें अन्यथा इसके चलते बाद में पछताना पड़ सकता है।आज के दिन शुरू किया गया कार्य संतोषजनक परिणाम देगा। सहकर्मी आपके साथ धोखा कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें । चोट और दुर्घटना के योग हैं इसीलिए सावधान रहें।

धनु राशि का राशिफल

नामाक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए

राशि स्वामी- बृहस्पति

नए अवसर प्राप्त होंगें। वित्तीय लेन-देन से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा । बेकार की बातें करके समय बर्बाद ना करें । आज के दिन की गई यात्रा सार्थक होगी । जल्दबाजी में निवेश न करें नुकसान हो सकता है। रुका हुआ पैसा आने के संकेत हैं।

मकर राशि का राशिफल

नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राशि स्वरूप- मगर जैसा

राशि स्वामी- शनि

अचानक धन लाभ हो सकता है । अनावश्यक खर्चों से बचें। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी व प्रमोशन के अवसर प्राप्त होने के संकेत हैं। सिर दर्द व नींद न आने से परेशान रह सकते हैं । वाणिज्य के छात्रों के लिए दिन तनावग्रस्त रहेगा।

कुंभ राशि का राशिफल

नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

राशि स्वरूप- घड़े जैसा

राशि स्वामी- शनि

अनजान लोग अप्रत्याशित रूप से आपकी मदद करेंगे। किसी ऐसे स्रोत से धन प्राप्ति हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचा तक नही। व्यापारियों के लिए तनाव भरा दिन है । जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगें। अपनी भावनाओं को काबू में रखें व क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि का राशिफल

नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशि स्वरूप- मछली जैसा

राशि स्वामी- बृहस्पति

आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ढुलमुल रवैये के कारण कार्य क्षेत्र में आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। कठिन परिश्रम अच्छा फल प्रदान करेगा। अचल संपत्ति से लाभ होगा। यदि यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें।

पचांग, गुरुवार, 17 मई 2018
माह : अधिक ज्येष्ठ
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : द्वितीया (११:२७:१९)
नक्षत्र : रोहिणी (०६:४७:५९, मृगशिरा)
विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : सुकर्मा
सूर्योदय : ०५:२८
सूर्यास्त : १९:०३
राहुकाल : १३:५७ से १५:४१