1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज साेच काे रखिए सकारात्मक बनते जाएंगे सारे काम, आईए जाने राशिफल

आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके सितारे, बता रहे हैं ज्याेतिषाचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 21 May 2018, 8:01 AM IST

saharanpur news

rashifal

मेष राशि का राशिफल

नामाक्षर - चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

राशि स्वरूप: मेंढा जैसा

राशि स्वामी- मंगल

आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति, अनुशासन एवं एकाग्रता का सहारा लेना होगा । परिवार और व्यापार में वृद्धि होने के आसार काफी अच्छे रहेंगे । किसी नए निवेश में सावधानी बरतें। बेवजह की यात्राओं से परहेज करें। जीवनसाथी से मनमुटाव का सामना भी आपको करना पड़ सकता है । स्वास्थ्य की दृष्टि से आज गले में दर्द व सिर दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

वृष राशि का राशिफल

नामाक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वरूप- बैल जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

आज आप जो कार्य करना चाहेंगे उसमें सफलता के संकेत मिल रहे हैं । किसी ऐसी परिस्थिति से सामना हो सकता है जो आपको जीवन को दूसरे तरीके से जीने के बारे में प्रेरणा दे सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे । उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि का राशिफल

नामाक्षर - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध

राशि स्वामी- बुध

काम का दबाव कम होगा। आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशा अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे । जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है । कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी परंतु फिर भी लाभ होगा । स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क राशि का राशि फल

नामाक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

राशि स्वरूप- केकड़ा

राशि स्वामी- चंद्रमा

दिन अच्छा रहेगा। व्यापार की कुछ पुरानी समस्याओं से निजात मिल सकती है । पैसों के मामले में नए मौके मिल सकते हैं । महंगी लग्जरी चीजों की खरीदारी भी हो सकती है। शारीरिक रूप से बेचैनी महसूस हो सकती है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है या चोरी हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह राशि का राशिफल

नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

राशि स्वरूप- शेर जैसा

राशि स्वामी- सूर्य

किसी नए महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कार्यालय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है इसीलिए तैयार रहें । यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक भी होंगे। दिन थकावट भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है , पदोन्नति के योग दिख रहे हैं । शारीरिक दृष्टि से दिन ठीक नहीं है , पेट खराब हो सकता है।

कन्या राशि का राशिफल

नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

राशि स्वरूप- कन्या

राशि स्वामी- बुध

आज कार्य में बाधाएं आनी संभव है । गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा मानसिक परेशानियां ही देगा। स्वयं आगे बढ़कर नए लोगों से संबंध बनाएं जिससे आपका नेटवर्क मजबूत होगा परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मामले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएंगे तो तनाव कम होगा व प्रेम बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि का राशिफल

नामाक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

राशि स्वरूप- तराजू जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने के लिए दिन अच्छा है सितारे आपका साथ देंगे आपकी दोस्ती किसी व्यक्ति से हो सकती है जो काफी फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। करियर में विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से भी दिन ठीक-ठाक है।

वृश्चिक राशि का राशिफल

नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा

राशि स्वामी- मंगल

मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । करियर में नई संभावनाएं आगे बढ़ने में सहयोग कर सकती हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगे। मकान या प्लाट संबंधी काम होने में परेशानी हो सकती है।कोई भी काम सावधानी से करें वरना नुकसान भी हो सकता है भूमि में निवेश ना करें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि का राशिफल

नामाक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए

राशि स्वामी- बृहस्पति

रुके हुए काम व पुरानी योजनाओं को निपटाने का प्रयास आज सार्थक हो सकता है। नौकरी और कारोबार में अचानक बदलाव का मन हो सकता है अभी रुकें परंतु भविष्य में निर्णय ले सकते हैं । आने वाले दिन में सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बेवजह किसी और का काम करने के झंझट में ना पड़ें। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन है।

मकर राशि का राशिफल

नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राशि स्वरूप- मगर जैसा

राशि स्वामी- शनि

आज के दिन आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा । परिवार में माता-पिता की ओर से लाभ मिलने के संकेत हैं । कोई ऐसी सूचना प्राप्त होगी जिससे आपकी मुश्किल आसान होगी । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सावधानी पूर्वक किए गए निवेश से फायदा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि का राशिफल

नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

राशि स्वरूप- घड़े जैसा

राशि स्वामी- शनि

मौजूदा स्थिति को सही और बेहतर बनाने का दिन है । नई शुरुआत के लिए बहुत अच्छा दिन है । अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं । कार्य क्षेत्र में तनाव का माहौल हो सकता है । अचानक धन हानि के भी संकेत हैं । वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है । साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है ।

मीन राशि का राशिफल

नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशि स्वरूप- मछली जैसा

राशि स्वामी- बृहस्पति

अपनी सोच को सकारात्मक रखें । व्यापार एवं नौकरी में नए अवसरों के रास्ते खुल सकते हैं । अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं । राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल हो सकता है । संतान से संबंधित मामलों में परेशान हो सकते हैं । दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें । गले व छाती रोग के कारण परेशानी हो सकती है । विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ निराशाजनक स्थिति पैदा करेगा।