1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज है विशेष मंगलवार, जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि

आज है बड़ा मंगलवार गुड़ आैर चने का दान करना है बेहद फलदाई जानिए राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 22 May 2018, 4:23 PM IST

saharanpur news

rashifal

मेष राशि का राशिफल
नामाक्षर - चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
राशि स्वरूप: मेंढा जैसा
राशि स्वामी- मंगल

बेरोजगार लोगों को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। निराशा खत्म होगी। धन की बचत कर पाएंगे । ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें । खर्चो पर नियंत्रण रखें। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। गले का रोग व एलर्जी परेशान कर सकती है।


वृष राशि का राशिफल
नामाक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
राशि स्वरूप- बैल जैसा
राशि स्वामी- शुक्र

आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। कोई बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा। उधार दिया गया पैसा उलझ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है जिसमें पेट व नसों से संबंधित रोग आपको चिंतित कर सकते हैं । बेकार की यात्राओं से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें । प्रेम में संबंध विच्छेद होने का डर रहेगा।

मिथुन राशि का राशिफल
नामाक्षर - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध
राशि स्वामी- बुध

भाई की मदद से पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश से जुड़े कुछ रोचक मौके आज आपको मिल सकते हैं। योजना बनाने एवम फैसले लेने के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। पिताजी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और आपकी सेहत में भी उतार चढ़ाव आ सकते हैं।


कर्क राशि का राशि फल

नामाक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
राशि स्वरूप- केकड़ा
राशि स्वामी- चंद्रमा

कार्यों को निपटाने में सफल होंगे । परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यदि आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है तो सावधान रहें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। कार्य क्षेत्र में जरूरत से ज्यादा तनाव नुकसानदेह हो सकता है।

सिंह राशि का राशिफल
नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राशि स्वरूप- शेर जैसा
राशि स्वामी- सूर्य

कार्य के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा । विवादों में फंस सकते हैं इसलिए बचकर रहें। जरा सी लापरवाही में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है। वाहन चलाते समय हड़बड़ी ना दिखाएं दुर्घटना की संभावना है। धन के मामले में स्थिति कमजोर होगी । सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है मानसिक तनाव रहेगा।


कन्या राशि का राशिफल
नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
राशि स्वरूप- कन्या
राशि स्वामी- बुध

किसी योजना पर उतना ही आगे बढ़े जितना दूसरे लोग सहमत होते हैं। दिन प्रसन्नता भरा रहेगा । कुछ लोगों से अनबन हो सकती है । कोई भी फैसला भावनात्मक रूप से लेने की बजाए बुद्धि से लेंगे तभी लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि का राशिफल
नामाक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
राशि स्वरूप- तराजू जैसा
राशि स्वामी- शुक्र

कोई भी काम करने से पहले शांति पूर्वक विचार करेंगे तो निश्चित रूप से लाभ होगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है । कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं । रुका हुआ पैसा भी आज मिल सकता है।


वृश्चिक राशि का राशिफल
नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा
राशि स्वामी- मंगल

फैसले लेने के लिए आज अच्छा दिन है आप दिए गए कामों को जिम्मेदारी से पूरा करेंगे । धन लाभ हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात सफल रहेगी । मकान,भूमि व प्लाट संबंधी कार्यों के पूरा होने में बाधा आएगी। माताजी की सेहत का ख्याल रखें।


धनु राशि का राशिफल
नामाक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए
राशि स्वामी- बृहस्पति

नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। थोड़ी सी कोशिश से आप आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के द्वारा किए गए निवेश से लाभ हो सकता है। किसी से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के अच्छे योग ? हैं।

मकर राशि का राशिफल
नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
राशि स्वरूप- मगर जैसा
राशि स्वामी- शनि

समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। निजी जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। कुछ नए व महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। साझेदारी के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों के झगड़ों में खुद का समय खराब ना करें । निवेश में फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि का राशिफल
नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
राशि स्वरूप- घड़े जैसा
राशि स्वामी- शनि

अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें । समय पहले से ठीक होगा । आपकी महत्वाकांक्षाएं आप को अपनों से दूर कर सकती हैं। किसी भी तरीके का कोई रिस्क ना लें । व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों के कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। पार्टनरशिप के कार्यों में फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

मीन राशि का राशिफल
नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
राशि स्वरूप- मछली जैसा
राशि स्वामी- बृहस्पति

बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है । फंसा हुआ पैसा किसी के सहयोग से वापस आ सकता है। व्यापार में लाभ होगा । भविष्य की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जिद्दी स्वभाव आपको परेशान करेगा । दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें।