1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इन पांच राशि वालाें के लिए अनुकूल समय, आईए जाने आज का राशिफल

आज सर्वार्थ सिद्धी याेग हैं आैर राशियां भी अच्छी हैं। आईये जानते हैं कैसा रहने वला है आज दा दिन बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी, ज्याेतिषाचार्य
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 May 2018, 9:02 AM IST

rashi fal

rashifal

मेष राशि का राशिफल

नामाक्षर - चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
राशि स्वरूप: मेंढा जैसा
राशि स्वामी- मंगल

आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ सकता है । कार्यालय में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपकी पुरानी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि का राशिफल
नामाक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
राशि स्वरूप- बैल जैसा
राशि स्वामी- शुक्र

दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें।महत्वपूर्ण रिश्तेदारों के लिए समय निकालना पड़ सकता है । दूसरों की मदद से भी आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे । कोई ऐसा काम हो सकता है या योजना बन सकती है जिससे आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है।


मिथुन राशि का राशिफल
नामाक्षर - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध
राशि स्वामी- बुध

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में उन्नति वाला दिन है। कोई भी नई योजना बनाएंगे तो लाभ होगा । भावनाओं में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें जो परेशानी का कारण बन जाए।


कर्क राशि का राशि फल
नामाक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
राशि स्वरूप- केकड़ा
राशि स्वामी- चंद्रमा

सहयोग और समझौते से आगे बढ़ेंगे।आपको तारीफ और सम्मान मिल सकता है। व्यापार में साझेदार से नाराजगी हो सकती है। आज कोई बड़ा फैसला ना लें और ना ही कोई नया व्यापार प्रारंभ करें।

सिंह राशि का राशिफल

नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राशि स्वरूप- शेर जैसा
राशि स्वामी- सूर्य

पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। नए और उपयोगी काम शुरु हो सकते हैं। चिंता एवं तनाव से दिन खराब हो सकता है। जीवनसाथी की जरूरतों को समझते हुए उनका साथ निभाएं।


कन्या राशि का राशिफल
नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
राशि स्वरूप- कन्या
राशि स्वामी- बुध

नए विचारों को मूर्त रुप देने के लिए अच्छा दिन है। कोई अच्छी खबर आज प्राप्त हो सकती है । कोई लग्जरी प्रोडक्ट खरीदने के लिए समय अनुकूल है। लंबी यात्राओं से बचें । सेहत खराब हो सकती हैं।


तुला राशि का राशिफल
नामाक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
राशि स्वरूप- तराजू जैसा
राशि स्वामी- शुक्र

आज चतुराई से काम लें। व्यापार में कोई नया काम करने का भी विचार हो सकता है। पैसों के मामले में दिन अनुकूल है। नौकरी बदलने वाले आज कोई निर्णय ले सकते हैं । पति-पत्नी के मध्य संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।


वृश्चिक राशि का राशिफल

नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा
राशि स्वामी- मंगल

लोगों को अपनी बात समझाने की पूरी कोशिश रहेगी। कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। व्यापार संबंधी यात्राओं से लाभ होगा । वाद विवाद से बचें । खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि का राशिफल
नामाक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए
राशि स्वामी- बृहस्पति

कामकाज में लाभ क? योग ?? बन रहे हैं । कुछ मामलों में एकांत में विचार करें स्वयं समाधान प्राप्त हो जाएगा। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा ना होने दें। साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी।


मकर राशि का राशिफल

नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
राशि स्वरूप- मगर जैसा
राशि स्वामी- शनि

उत्साह बना रहेगा। दिन रोमांटिक और फलदाई साबित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे । किसी भी प्रकार के निवेश के लिए अच्छा दिन है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।


कुंभ राशि का राशिफल

नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
राशि स्वरूप- घड़े जैसा
राशि स्वामी- शनि

महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रण में रखें । जिस भी किसी कार्य में लगे हैं उसमें सफलता प्राप्त होगी । कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आय में बढ़ोतरी होगी । सोचे हुए काम आज शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।


मीन राशि का राशिफल
नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
राशि स्वरूप- मछली जैसा
राशि स्वामी- बृहस्पति

अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है । मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। व्यापार में अपेक्षा के अनुरूप लाभ ना होने से परेशान हो सकते हैं । कोई भी बड़ा फैसला आज ना लें। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है