5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहने वाला है आज का आपका दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास, तो कौन सा काम करने के लिए है आज का दिन शुभ जानिए आज के राशिफल में

3 min read
Google source verification
rashifal

जानिए कैसा रहने वाला है आज का आपका दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

मेष राशि

नामाक्षर - चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

राशि स्वरूप: मेंढा जैसा

राशि स्वामी- मंगल
कार्य क्षेत्र में स्थिति में सुधार होगा। यदि भूमि या भवन में निवेश करेंगे तो लाभ होगा । जीवनसाथी के व्यवहार से निराश हो सकते हैं । आज आपको कोई खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है।

वृष राशि

नामाक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वरूप- बैल जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

व्यापार में असमंजस की स्थिति रहेगी। साझेदारों में तनाव रह सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि

नामाक्षर - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध

राशि स्वामी- बुध

व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छी खबर लेकर आएगा । किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक रूप से आज लाभ होगा। प्रेमी जोड़े के लिए दिन महत्वपूर्ण है।

कर्क राशि

नामाक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

राशि स्वरूप- केकड़ा

राशि स्वामी- चंद्रमा

कहीं भी निवेश करते समय सावधानी बरतें। योजनाओं से लाभ होगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। व्यवहार में मधुरता लाएंगे तो जीवन साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी।

सिंह राशि

नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

राशि स्वरूप- शेर जैसा

राशि स्वामी- सूर्य

व्यापारिक यात्राओं से लाभ होगा । आज कोई ऐसी सूचना प्राप्त हो सकती है जिसका लंबे समय से इंतजार था ।निवेश यदि म्यूचुअल फंड में करेंगे तो लाभ निश्चित है। परिवार में वाद विवाद से बचें । जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे दिनों में से एक रहने वाला है।

कन्या राशि

नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

राशि स्वरूप- कन्या

राशि स्वामी- बुध

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करेंगे। प्लॉट की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। अनावश्यक खर्चों से बचें।

वृश्चिक राशि

नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा

राशि स्वामी- मंगल

दिन थकावट भरा रह सकता है। अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतें। कहीं से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है । कार्य क्षेत्र में बॉस आपको नीचा दिखा सकता है। यात्रा से बचें।

तुला राशि

नामाक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

राशि स्वरूप- तराजू जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा । जरूरत से ज्यादा गर्मियों की छुट्टियों में खर्च ना करें । आज जो निर्णय लेंगे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है।

धनु राशि

नामाक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए

राशि स्वामी- बृहस्पति

आपके द्वारा लिए गए व्यापारिक निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक समस्याएं कुछ परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि

नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राशि स्वरूप- मगर जैसा

राशि स्वामी- शनि

अपेक्षा के अनुरूप आमदनी न होने से परेशान हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपनी योग्यता से विरोधियों को पछाड़ देंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक यात्राएं आनंददायक रहेंगी। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिता पाएंगे।

कुंभ राशि

नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

राशि स्वरूप- घड़े जैसा

राशि स्वामी- शनि

दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ होगा। लोगों को अपनी निजी जिंदगी में दखल ना देने दें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने व्यवहार में बदलाव लाएं।

मीन राशि

नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशि स्वरूप- मछली जैसा

राशि स्वामी- बृहस्पति

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं । दोस्त आपको परेशानियों से बाहर निकालेंगे । कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे । आज सफलता का दिन है।