
जानिये आज किसे मिलेगी जय और किसकी होगी पराजय!
भोपाल। आज यानि 29मई 2018 को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज का दिन कई मायनों में खास है क्योंकि इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। 3 साल बाद मलमास आता है। इस बार मलमास के साथ पूर्णिमा है। जो कि आपके द्वारा किए गए उपायों को कई गुना बढ़ा देता है। यह आपकी बिगड़ी हुए किस्मत में चार चांद लगा सकता है।
इसके अलावा इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा।
1. मेष राशि:
सेहत को देखभाल की खास जरूरत है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो खुद लेने के लिए भी तैयार रहें। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है।
वहीं आर्थिक पक्ष के मामले में काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे-मोटे कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।
2. वृषभ राशि:
आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।
3. मिथुन राशि:
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित करें।
4. कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
5. सिंह राशि:
आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य को त्यागना पड़ेगा।
6. कन्या राशि:
आज थोड़ी भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन रिसर्च आपको प्राप्त होगा।
7. तुला राशि:
आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।
8. वृश्चिक राशि:
आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।
9. धनु राशि:
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
10. मकर राशि:
आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है।
11. कुंभ राशि:
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी।
12. मीन राशि:
अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियां महसूस करेंगे। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें।
वहीं आर्थिक पक्ष में आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।
Published on:
29 May 2018 12:00 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
