सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के बाद सहारनपुर (Saharanpur) में भी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। सहारनपुर में 18 दिसंबर (December) से 21 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।