
आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी
सहारनपुर। रविवार शाम मेडिकल कॉलेज सहारनपुर (Shaikh-ul-Hind Maukana Mahmood Hasan Medical College) के प्रिंसिपल ने आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की आलोचना से नाराज हाेकर इस्तीफा दे दिया। मंत्री का कहना है यह है कि पूरे मेडिकल कॉलेज काे आउट साेर्सिंग (Outsourcing) डॉक्टर चला रहे हैं और सरकारी डॉक्टर काम नहीं करतें जबकि प्रिंसिंपल डा. अरविंद्र त्रिवेदी का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में आउटसाेर्सिंग कर्मचारी काम नहीं करते।
इसी काे लेकर आयुष राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल अब स्तीफा कांड के बाद आमने-सामने आ गए हैं। मंत्री ने खुले मंच से सभी के सामने आराेप लगाए थे कि मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का बाेलबाला है। इन आराेपाें से क्षुब्ध हाेकर प्रिंसिपल ने अपना स्तीफा शासन काे भेज दिया। यह अलग बात है कि साेमवार तक स्तीफा मंजूर हाेने की काेई पुष्टि नहीं हुई। प्रिंसिपल का कहना है कि मंत्री काे इस तरह से सार्वजनिक मंच से आराेप नहीं लगाने चाहिए थे।
ये हैं पूरा मामला
दरअसल रविवार को कृषि मंत्री और सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण करने गए थे। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद यहां संबोधन भी था। संबाेधन कार्यक्रम में मंडल और जिले स्तर के प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल कॉलेज का पूरा स्टाफ माैजूद था। इस दौरान डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की पाेल खाेलतेे हुए कहा कि जिलाधिकारी औचक निरीक्षण किया करें। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि गरीबों का इलाज नहीं होता डॉ पैसे मांगते हैं और ऑपरेशन भी नहीं किया जाता।
मंत्री ने यह भी कहा कि, बोले कि सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में पीजीआई चंडीगढ़ से भी बेहतर मशीनें हैं लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा है और यहां उन मशीनों को चलाने वाले डॉक्टर नहीं है। यह आरोप लगाते हुए डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने जिलाधिकारी से कहा कि वह आए दिन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया करें ताकि व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। मंत्री के इन आरोपो से नाराज होकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अरविंद त्रिवेदी ने शाम को अपना इस्तीफा शासन को भेज दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारी मनमानी करते हैं हर रोज उनकी शिकायतें रहती हैं। यह अलग बात है कि कुछ आउटसाेर्सिग डॉक्टर अच्छा काम भी कर रहे हैं। यही कारण है कि सहारनपुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर आए दिन शिकायतें रहती हैं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर डॉक्टर धर्म सिंह सैनी है मंच से मेडिकल कॉलेज में अवस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल को हड़काया था और इसी से नाराज होकर प्रिंसिपल ने अपना इस्तीफा शासन को भेज दिया।
क्या कहते हैं मंत्री धर्म सिंह सैनी
संबाेधन के दाैरान मंत्री ने कहा कि, मेडिकल कॉलेज में कुछ आउट साेर्सिंग ऐसे कर्मचारी हैं जाे काम नहीं करते और दूसरे कर्मचारियाें का भी उत्पीड़न करते हैं। इनकी वजह से पूरे मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं फैली हुई है। इन कर्मचारियाें पर काेई एक्शन नहीं लिया जाता।
क्या कहते हैं प्रिसिंपल
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि कॉलेज में काेई भी काम करने काे राजी नहीं है। कमर्चारी जनप्रतिनिधियाें से मिले हैं अगर उनके खिलाफ काेई एक्शन लिया जाता है ताे वह जनप्रतिनिधियाें से शिकायत कतरे हैं और आंदाेलन का दबाव बनाते हैं ऐसे में वह कैसे कां करें ?
Updated on:
12 Aug 2019, 11:02 AM IST
Published on:
12 Aug 2019, 10:12 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.