21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / लॉकडाउन में हाे रही थी गाेकशी, 100 किलो मांस के साथ तीन गिरफ्तार, दाे महिलाएं फरार

लॉकडाउन में हाे रही थी गाेकशी, 100 किलो मांस के साथ तीन गिरफ्तार, दाे महिलाएं फरार

Highlights पाक रमजानुल माह में भी नहीं रुक रहा अवैध पशु कटान चिलकाना में 100 किलो मांस के साथ तीन लाेग गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 May 2020, 10:54 PM IST

saharanpur

saharanpur ssp

सहारनपुर। लॉक डाउन और पवित्र रमजान माह में भी अवैध पशु कटना नहीं थम रहा। मंगलवार को सहारनपुर पुलिस ने तीन लोगों को 100 किलाेग्राम गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इनकी सहायक दो महिलाएं मौके से फरार हो गई जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

घटना सिटी क्षेत्र के कस्बा चिलकाना की है। चिलकाना थाना प्रभारी अमित शर्मा के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे की ही मोहल्ला हामिद हसन के एक मकान में गोकशी की जा रही है। इस सूचना पर एसएसआई शाह आलम को टीम के साथ रवाना किया गया। पुलिस ने जब बताई गई जगह पर छापा मारा तो वहां सूचना सही निकली।

यह भी पढ़ें:

घर के अंदर गाेमांस पड़ा हुआ था। यहां से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माैके से तराजू, बाट गाय की खाल और करीब 100 किलो मांस भी बरामद किया। इससे साफ हो गया कि इस घर में खुलेआम गौ मांस काटकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने इसी घर के इकराम पुत्र यामीन मुशर्रफ उर्फ काला पुत्र अबरार और सुफियान पुत्र मुशर्रफ को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:

पुलिस का कहना है कि इस पूरे अवैध धंधे में इनकी सहायता कर रही दो महिलाएं मौके से फरार हो गई हैं। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन महिलाओं की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।