10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में 25 हजार के ईनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल

चिलकाना थाना क्षेत्र में पुलिस की 25 हजार के ईनामी से मुठभेड़ हुई। घायल पुलिसकर्मी काे भर्ती करा अब पुलिस कर रही आराेपी की पत्नी की तलाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 12 Jul 2018, 6:19 PM IST

saharanpur news

saharnpur police

सहारनपुर।

सर्विलांस टीम आैर चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश धर्मेन्द्र को काे गिरफ्तार कर लिया। बकाैल पुलिस दाेनाें आेर से चली गाेलियाें में एक पुलिसकर्मी घायल हाे गया जबकि इनामी धर्मेंद्र के पैर में गाेली लगी है। इसके कब्जे से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल बरामद हाेने का दावा किया है। अब पुलिस काे धर्मेंद्र की तलाश है।

जानिए काैन है धर्मेंद्र

बकाैल पुलिस, अभियुक्त धर्मेन्द्र बेहद शातिर है । 2012 में थाना सरसावा क्षेत्र में इसने पुलिस से बचने के लिए एक निर्दाेश व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसके चेहरे काे बुरी तरह से खराब कर दिया था आैर फिर खुद काे मृतक दिखाने का प्रयास किया था। इसकी पत्नी भी इस साजिश में शामिल हुई आैर पत्नी ने अंजान लाश काे अपना पति बताया लेकिन धर्मेंद्र इसकी पत्नी आैर परिवार वालाें का यह खेल ज्यादा देर तक नहीं चला, पंचनामे के दाैरान ही मृतक की शिनाख्त भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर के रूप में हाे गई, जाे पिछले कई दिनाें से गायब चल रहा था। इस घटना के बाद से ही धर्मेंद्र लगातारफरार चल रहा था। फरार धर्मेंद्र का काेई भी सुराग नहीं लगने पर 16 मार्च 2015 को सहारनपुर पुलिस की आेर से इस पर इनाम घाेषित कर दिया गया। मुखबिर से चिलकाना पुलिस काे सूचना मिली कि धर्मेंद्र गुरुवार काे चिलकाना क्षेत्र में आ रहा है आैर यह एक बड़ी वारदात काे अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना सर्विलांस टीम आैर चिलाकना थाना पुलिस टीम ने धर्मेंद्र की घेराबंदी कर ली। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक, सर्विलांस पुलिस एवम चिलकाना पुलिस हरियाणा से सहारपुर आ रही राेड पर चेकिंग कर रही थी। जब पुलिस ने अपने साथी के साथ आ रहे धर्मेंद्र काे राेकने की काेशिश की ताे इनकी आेर से पुलिस पार्टी पर फायर झाेंक दिया गया। इस हले में कांस्टेबल मनोज चौहान घायल हो गया। गाेली लगने के बाद भी मनाेज चाैहान पीछे नहीं हटा आैर उसने जवाबी कार्रवाई में गाेली चलाई जाे धर्मेंद्र के पैर में लगी। इसका साथी फरार हाे गया है। पुलिस ने धर्मेंद्र काे गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अब इसके साथी आैर इसकी पत्नी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश घिसरपडी थाना बड़गांव जिला सहारनपुर का का रहने वाला है। इसका आपराधिक इतिहास इस तरह से है।

मुकदमा अपराध संख्या 90/2006 धारा 147,148,149,307,411 थाना बड़गांव सहारनपुर

मुकदमा अपराध संख्या 91/2006 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बड़गांव सहारनपुर

मुकदमा अपराध संख्या 95/2006 धारा 420 467 468 491 420 थाना बड़गांव सहारनपुर

मुकदमा अपराध संख्या 123/2006 धारा 2/3 गैंग्स्टर एक्ट थाना बड़गांव सहारनपुर।

मुकदमा अपराध संख्या निल/ 2006 41/9 सीआरपीसी एवम 414 भादवि थाना जनकपुरी सहारनपुर

मुकदमा अपराध संख्या 152/2007 धारा 392/411 थाना जनकपुरी सहारनपुर

मुकदमा अपराध संख्या 127/2009 धारा 392/411 भादवि थाना छपार मुज़फ्फरनगर।

मुकदमा अपराध संख्या 229/2009 379/411 थाना छपार मुज़फ्फरनगर

मुकदमा अपराध संख्या 315/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना छपार मुज़फ्फरनगर

मुकदमा अपराध संख्या 305/2012 धारा 302/201/120बी 34 भादवि थाना सरसावा।