31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर: मुठभेड़ में बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली, हालत गंभीर

गिरफ्तार बदमाश वारदात काे अंजाम देने में माहिर है आैर शामली, गांगाेह व नकुड़ क्षेत्र में कई घटनाआें काे अंजाम दे चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 26 Sep 2017, 1:41 PM IST

saharanpur news hindi

saharanpur news hindi

सहारनपुर. शामली के बदमाश के साथ नकुड़ में साेमवार रात काे पुलिस की मुठभेड़ हाे गई। बकाैल पुलिस पैर में गाेली लगने से बदमाश माैके पर गिर गया जबकि साथी बदमाश फरार हाे गया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। आधी रात काे पुलिस दाेनाें घायलाें काे लेकर जिला अस्पतला पहुंची। जहां सुबह तक बदमाश की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिसकर्मी की हालत भी काफी गंभीर बनी हुई है।

एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने बाइक से जा रहे दाे लाेगाें काे रूकने के लिए इशारा किया ताे दाेनाें पुलिस पार्टी पर फायर झाेंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गाेली लगी आैर वह पर ही गिर गया।

घटना साेमवार रात करीब दस बजे की है

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के मुताबिक नकुड़ बस अड्डे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। यहां पुलिस ने दाे युवकाें काे रूकने का इशारा किया ताे उन्हाेंने बाईक नहीं राेकी आैर टाबर राेड की आेर भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया ताे बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर झाेंक दिया। इस हमले में बदमाशाें का पीछा कर रहे सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गाेली लगने से घायल हाे गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गाेली मारी ताे वह माैके पर ही गिर गया। जबकि इसका साथी फरार हाे गया। इसके कब्जे से एक पिस्टल भी मिला है। पुलिस काे इसने अपना नाम आेमपाल निवासी लुहाली जिला शामली बताया है। इस घटना के बाद पुलिस घायल दराेगा आैर बदमाश काे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां दाेनाें काे भर्ती कर लिया गया।

हिस्ट्रीशीटर है आेमपाल
पुलिस ने जब घायल बदमाश की कुंडली निकाली ताे पता चला कि वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इस पर लूट जैसी संगीन धाराआें के 26 से अधिक मुकदमें चल रहे हैं। पुलिस की मानें ताे आेमपाल ट्रैक्टर लूट की वारदात काे अंजाम देने में माहिर है आैर शामली, गांगाेह व नकुड़ क्षेत्र में कई टैक्टर लूट की घटनाआें काे अंजाम दे चुका है। किसान जब अपनी फसल बेचकर थका-हारा घर लाैट रहा होता था ताे उसी वक्त आेमपाल किसानाें काे लूटता है आैर उनसे ट्रैक्टर-ट्राली आदि लूट लेता है।