जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव ढेहरा निवासी युवक संजय त्रिवेणी शुगर मिल में तोल काटे पर तैनात था, संजय अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद पास में खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के निचे बंधी चारपाई पर सो गया। कुछ देर बाद यह ट्रैक्टर ट्रॉली चली तो इसकी चपेट में आने से संजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुँची और डेड़ बॉडी को मिल में ही मंगाने की जिद करते हुए शुगर मिल में जमकर हंगामा काटा, हंगामे के दौरान भीड़ में ही मौजूद कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी,भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठिया बरसाते हुए भीड़ को दौड़ा दिया।