सड़क पर तार डालकर लूट आैर अपहरण जैसी संगीन वारदात करने वाले इन दाेनाें आराेपियाें के फाेटाे ध्यान से देख लीजिए। इन्हाेंने तीन दिन पहले सरसावा थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-चिलकाना राेड से दाे युवकाें का अपहरण कर उनमें से एक ही हत्या कर दी थी, जबकि दूसरा बच निकला था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने इस गिराेह के एक सदस्य काे गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इसके फरार तीन साथियाें का सुराग नहीं लग रहा। फरात तीन साथियाें में से अब दाे के फाेटाे सामने आए हैं। एसएसपी सहारनपुर उपेंद्र कुमार अग्रवाल के मुताबिक फरार आराेपी फाेन इस्तेमाल नहीं करते एेसे में इनकाें सर्विलांस के जरिए ट्रैस करने में देरी हाे रही है। पुलिस काे अब किसी एेसे व्यक्ति की फाेन कॉल का इंतजार है जाे इनके ठिकानाें की सूचना पुलिस काे दे सके।