2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में एसएसपी ने लिया ये बड़ा एक्शन तो दिन निकलते ही दौड़ते नजर आए थानेदार

आधी रात को हुए आदेश तो दिन निकलने से पहले ही नए थानेदारों ने ले लिया चार्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jun 2018, 5:50 PM IST

IPS officer

यूपी के इस जिले में एसएसपी ने लिया ये बड़ा एक्शन तो दिन निकलते ही दौड़ते नजर आए थानेदार

सहारनपुर। सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार ने आधी रात को महिला थाना समेत 17 थानों के प्रभारी बदल दिए। पिछले कई महीनों से सहारनपुर में थानेदारों की पोस्टिंग नहीं हुई थी। एक ही रात में जब एसएसपी ने 17 थानों के थानेदार बदले तो पूरे जिले के पुलिस महकमे में यह खबर जंगल की आग की तरह फैली। आधी रात को हुए आदेशों के बाद सुबह तड़के ही नए थानेदारों ने सभी थानों पर चार्ज ले लिया। आइए जानते हैं किन-किन थानों के प्रभारी बदले गए और किसको कहां तैनाती मिली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेश चंद्र शर्मा को कोतवाली से हटाकर डीसीआरबी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें-इन राशियों के स्वामी शुक्र की इस दिन से बदल रही है दशा, जानिए किस पर पड़ेगी मार और कौन होगा मालामाल

यह भी पढ़ें-कैराना व नूरपुर उपचुनाव की हार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का बड़ा बयान, कह दी ये बात

पुलिस लाइन से निरीक्षक अशोक सोलंकी को कोतवाली सदर बाजार का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली सदर बाजार के प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा को कोतवाली नगर का चार्ज दिया गया है। चिलकाना थाना के प्रभारी को एसजेयूपी का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा बड़गांव थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह को बड़गांव से चिलकाना थाना का चार्ज दिया गया है। विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक पवन कुमार चौधरी को थाना कोतवाली देहात का चार्ज दिया गया। थाना कोतवाली देहात के प्रभारी अमरदीप लाल को थाना नागल प्रभारी बनाया गया है। थाना नागल प्रभारी छोटे सिंह को बेहद कोतवाली का प्रभार दिया गया है।

यह भी देखें-रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी

वहीं बिहारीगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को गंगोह का चार्ज दिया गया है। गंगोह थाना प्रभारी संजीव कुमार को बड़गांव थाने का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली देवगन प्रभारी पंकज त्यागी को अपराध शाखा विवेचना सेल में भेजा गया है। निरीक्षक उमेश रोरिया को विवेचना सेल से कोतवाली देवबंद का चार्ज दिया गया है। निरीक्षक कल्पना त्यागी को महिला थाने से अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है। निरीक्षक नीरज चौधरी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को जनकपुरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। उप निरीक्षक एम पी सिंह को कोतवाली बेहट से बिहारीगढ़ कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।