26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर सांसद डिम्पल यादव के बारे में टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 2 Mar 2019, 9:03 PM IST

facebook

happy new year 2019 video download

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव काे लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करना एक फेसबुक यूजर काे महंगा पड़ गया। इस मामले काे लेकर सहारनपुर के नगर विधायक संजय गर्ग सपाइयाें के साथ सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी से मिले आैर फेसबुक पर की गई टिप्पणी का स्क्रीन शॉट दिखाते हुए आराेपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आतंकी कनेक्शनः एटीएस ने फिर डाला यूपी के देवबंद में डेरा, कई लाेगाें से पूछताछ

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने मामले की गंभीरता काे देखते हुए पूरे मामले की जांच करने के निर्देश जनकपुरी थाना पुलिस काे दिए। जनकपुरी थाना पुलिस ने आराेपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार टिप्पणी करने वाला सहारनपुर के ही लिंक राेड का रहने वाला है। जनकपुरी थाना प्रभारी का कहना है कि मामल दर्ज कर लिया गया है अब आराेपाें की जांच की जा रही है।

#PulwamaRevenge पीआेके पर सेना कर रही थी बमबारी, इधर लाइन में एसएसपी कर रहे थे फायरिंग, देंखे वीडियाे