26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में 50-50 हजार के दाे इनामियाें के एनकाउंटर के बाद 17 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, मचा हड़कंप

एक साथ 17 पुलिसकर्मियाें पर गाज गिरने से जिलेभर के पुलिस थानाें में मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Sep 2018, 6:26 PM IST

saharanpur news

saharanpur ssp upendra agarwal

सहारनपुर।

सहारनपुर मंडल में आतंक का पर्याय बन चुके आेमपाल हजारी आैर इसके साथी विक्की काे मुठभेड़ में मार गिराने के बाद सहारनपुर एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने पुलिसकर्मियाें पर सख्ती कर दी है। साेमवार काे दिन निकलते ही एसएसपी ने एक साथ 17 पुलिसकर्मियाें काे लाइन हाजिर कर दिया है। ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से जिलेभर के अलग-अलग थानाें में तैनात थे। जनता की आेर से इनकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन्ही शिकायताें का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जिलेभर के थानाें से एेसे पुु्ुलिसकर्मियाें की रिपाेर्ट मंगाई थी जिनका व्यवहार जनता के प्रति ठीक नहीं आैर ड्यूटी के प्रति भी लापरवही सामने आ चुकी है। इनमें मुख्य रूप से एेसे पुलिसकर्मियाें की रिपाेर्ट मांगी गई थी जिनकी शराब पीने की शिकायतें थी। अलग-अलग थानाें से एेसे करीब 17 पुलिसकर्मियाें की रिपाेर्ट आई जिन्हाेंने ड्यूटी के दाैरान भी शराब का सेवन किया था, या लगातार एेसा कर रहे थे। रविवार तड़के एसएसपी सहारनपुर की टीम ने मुठभेड़ में 50-50 हजार के दाे इनामी बदमाशाें काे मार गिराया था आैर इस एनकाउंटर के कुछ ही घंटाें बाद एसएसपी ने इन 17 पुलिसकर्मियाें काे भी थानाें से हटाकर लाइन भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबरः स्मार्ट फाेन पर खने पर दारुल उलूम ने दाे तलबा किए बर्खास्त
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियाें के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं। शिकायताेंं काे देखते हुए इन सभी पुलिसकर्मियाें काे व्यवहार कुशलता के गुर सिखाएं जाएंगे आैर इन्हे बताया जाएगा कि पुलिस आैर पब्लिक रिलेशन क्याें जरूरी हैं आैर किस तरह से इन्हे बेहतर किया जा सकता है। एसएसपी ने यह भी बताया कि इस दाैरान कार्यशाला के बाद भी अगर इनके व्यवहार में उचित बदलाव दिखाई नहीं देते ताे विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल एसएसपी के इस एक्शन से जिलेभर के थानाें में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति बदलेगा जिससे पुलिस आैर पब्लिक के रिश्ते बेहतर हाेंगे।