सहारनपुर।
महज एक साल के मासूम को गोद से छीन कर फरार हो जाने वाले बाइक सवार अपहरणकर्ताओं के चेहरे सामने आ गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में इनकी जाे तस्वीरे सामने उन्हे हम आपकाे दिखा रहे हैं। बाइक पर सवार इन दाे आराेपी अपहरणकर्ताें में से एक ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है जबकि पीछे बैठे युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। हम आपको यह तस्वीरें इसलिए दिखा रहे हैं ताकि अाप इन्हे पहचान सकें। अगर आपके आसपास कहीं भी ये अपहरणकर्ता छुपे हाें या आप इन्हें जानते हो तो इसकी सूचना तुरंत सहारनपुर पुलिस को दीजिए। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पहचान गुप्त रखी जाए ताे आपकी पहचान काे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।