मौलाना यासूब अब्बास ग्राम थिथकी में ईसा रजा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा कि मुसलमान बिल्कुल हिंसा न करें, क्योंकि इससे यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती। उन्होंने कहा कि इस कानून के खिलाफ सभी को एक प्लेटफार्म पर आकर शांतिपूर्वक लड़ना चाहिए और तब तक लड़ाई लड़नी चाहिए, जब तक यह कानून वापस न हो जाए। मौलाना ने कहा कि कुछ मुस्लिम समाज के लोग भी इसके प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को समझाया जाना चाहिए और उन्हें बताया जाना चाहिए, यह कानून उनको भी नुकसान पहुंचाएगा।