सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का जिम्मा सिंगापुर की कंपनी मैनहार्ट को मिला है। सहारनपुर विकास प्राधिकर ने इस कंपनी का चयन किया है।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर सहारनपुर का डेवलपमेंट अब सिंगापुर की कंपनी करेगी। स्मार्ट सिटी के तहत सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का जिम्मा सिंगापुर की मेनहार्ट कंपनी को दिया गया है। कंपनी अब शहर के विकास का प्लान तैयार कर रही है।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने कंसलटेंट कंपनी के तौर पर सिंगापुर की इस कंपनी का चयन किया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में अयोध्या की तर्ज पर 13 शहरों का विकास होना है। यह सभी सिटी स्मार्ट सिटी के रूप में डवलप होने हैं और इनमें से एक नाम सहारनपुर का भी है। सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पिछले दो वर्षों से काम चल रहा है। अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने इस डेवलपमेंट प्लान को तैयार करने की जिम्मेदारी सिंगापुर की कंपनी को दी है। सिंगापुर की एक कंपनी मैनहार्ट सहारनपुर विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों के साथ मिलकर कंसलटेंट कंपनी के रूप में काम करेगी और सिटी प्लान तैयार किया जाएगा।
जनवरी माह से कंपनी डेवलपमेंट के लिए सहारनपुर सिटी का प्लान तैयार करने में जुट जाएगी। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिटी के डेवलपमेंट प्लान को तैयार करने के लिए सिंगापुर की कंपनी मेन हार्ट का चयन कंसलटेंट एजेंसी के रूप में किया गया है।