7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लूट में आया बेटे का नाम तो मां ने कर ली आत्महत्या, परिवार में कोहराम

बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है जब मां को इस बात का पता चला तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटा अभी फरार है।

2 min read
Google source verification
crime_news.jpg

अस्पताल में मौजूद परिजन

सहारनपुर. जिस बेटे काे मजदूरी करके पढ़ाया बड़ा होकर वही लूट की वारदात में शामिल हो गया तो सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और जहर खाकर ( Suicide ) जान दे दी।

यह भी पढ़ें: NOIDA कंप्यूटर से वायरस और बग निकालने का झांसा देकर विदेशियों से ठगी करने वाले 32 गिरफ्तार

यह घटना सहारनपुर ( Saharanpur ) के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बड़गांव की है। इसी गांव की रहने वाले बबली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोग महिला को लेकर आनन-फानन में दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक महिला को बचा नहीं सके। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस घर पर दबिश देने गई थी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बेटे का नाम लूट में आया है और उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बाइक सवार एक युवक से 15 हजार रुपये की लूट की है तो मां इस सदमें को सहन नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें: मायके गई पत्नी तो फोन पर दिया तलाक, बिचौलियों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

( Uttar Pradesh crime ) घटनाक्रम के अनुसार नानौता थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार से तीन युवकों ने लूट कर ली थी। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को घेर लिया था लेकिन एक युवक मोहित निवासी बड़गांव फरार हो गया था। पुलिस ने इसे वाटेंड कर दिया था। इसकी तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस जब मोहित की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची तो मां को पता चला कि उसका बेटा वांटेड है। जिस बेटे को मेहनत मजदूरी करके अब तक पढ़ाया था उसका नाम लूट की घटना में आने से मां परेशान हो गई। मोहित बीए की पढ़ाई कर रहा है। बेटे का नाम लूट की वारदात में आया तो मां ने बबली ने जहर खा लिया।

यह भी पढ़ें: सावधान: बाजार में बिक रहा नकली पनीर, ऐसे करें पहचान

( up crime ) मोहित के परिजनों के अनुसार पुलिस ने घर पर दबिश दी थी। उस वक्त घर पर केवल मोहित की मां और बेटी मौजूद थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मोहित को सरेंडर नहीं कराने पर एनकाउंटर की बात कही जिससे मां बबली डर गई और उसने जहर खाकर जान दे दी। उधर एसएसपी डॉक्टर एस चिनप्पा का कहना है बेटे का नाम लूट की घटना में आने से मां दुखी हाे गई और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलम्पिक में चमका वाराणसी का लाल ललित उपाध्याय, कभी पिता चलाते थे छोटी सी कपड़े की दुकान

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: बर्थ सर्टिफिकेट के बिना भी बन जाएगा आपके बच्चे का आधार कार्ड, ये है तरीका