
leptop
नोएडा . ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रहे फर्जी अन्तर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर बिसरख कोतवाली पुलिस ने 32 युवकों को गिरफ्तार किया गया है जबकि मालिक समेत 20 अभी फरार हैं। पुलिस ने मौके से 55 कंप्यूटर, दो लैपटॉप, 32 मोबाइल, 20 हेड फोन आदि सामान बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी अमेरिका, जर्मनी, न्यूजीलैंड सहित कई अन्य देशों में रहने वाले विदेशी नागरिकों को कॉल कर कंप्यूटर से वायरस व बग निकालने का झांसा देकर ठगते थे।
पकड़े गए 32 युवकों से बड़ी संख्या में लैपटॉप बरामद किए हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस ने टेकजोन फोर में छापेमारी कर वहाँ चल रहें फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर से सारा सामान जब्त किया। एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिसरख कोतवाली प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चेरी काउंटी सोसायटी के पीछे रात में कुछ युवक आते हैं और सुबह होने से पहले लौट जाते हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि अर्था स्पेशल इकोनॉमी जोन में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: सावधान: बाजार में बिक रहा नकली पनीर, ऐसे करें पहचान
एडीसीपी ने बताया कि कॉल सेंटर मालिक का सीधा संपर्क एक हैकर से है। हैकर सोशल मीडिया पर सक्रिय विदेशियों को लुभावने मैसेज, पोस्ट आदि के जरिये लिंक क्लिक करने पर विवश करते थे। जैसे ही कोई हैकर की वेबसाइट या लिंक खोलता था तो वह उसके कंप्यूटर या लैपटॉप सिस्टम में कुछ इस तरह की सेटिंग कर देते थे कि वह काम करना बंद कर दें या फिर उनकी स्पीड कम हाे जाए।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक साल से कॉल सेंटर चल रहा था। जब अमेरिका में दिन निकलता है और देश में रात होती है तो आरोपियों की ड्यूटी शुरू होती थी। आरोपी एक विदेशी नागरिक से 300 से 400 सौ डॉलर तक की वसूली करते थे। पकड़े गए आरोपियों में कॉल सेंटर का मैनेजर जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी परविंद्र पाल सिंह शामिल है लेकिन मालिक व लगभग 20 आरोपी फरार हैं।
Updated on:
05 Aug 2021 11:26 pm
Published on:
05 Aug 2021 11:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
