1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
आंधी तूफान राेकने के लिए इल्म की नगरी देवबंद में की गई विशेष पूजा अर्चना
Play video

आंधी तूफान राेकने के लिए इल्म की नगरी देवबंद में की गई विशेष पूजा अर्चना

माैसम विभाग ने आंधी तूफान की चेतावनी दी है जिससेे भारी नुकसान हाेने की आशंका जताई जा रही है। इस आपदा काे राेकने के लिए देवबंद में विशेष पूजा की गई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 May 2018, 9:55 PM IST

सहारनपुर/देवबंद

मौसम विभाग की आेर से जारी आंधी आैर तूफान की चेतावनी के बाद इल्म की नगरी देवबंद में विशेष पूजा अर्चना की गई है। एेसी मान्यता है कि इल्म की नगरी देवबंद स्थित बाला सुंदरी देवी मंदिर में जाे भी प्रार्थना मन से की जाती है वह कभी खाली नहीं जाती। इसी श्रद्धा भाव के साथ मंगलवार काे मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई । इस दाैरान आशंकित आपदा काे टालने की मन्नत मांगी गई।

ये भी देखें

सिपाही ने मांगी दो दिन की छुट्टी तो एसएसपी ने दिया ऐसा जवाब कि पेश हो गई मिसाल, देखें वीडियो

बतादें कि देर रात आई तेज़ आधी से क्षेत्र की जनता में भय का माहौल बना हुआ है। आज भी ज़िले में अलर्ट की घोषणा के बाद से लोग डरे सहमें नज़र आए। जगह-जगह लोग आपस मे तूफान के सम्बंध में ही बाते करते नज़र आ रहे थे वहीं प्रशासन ने इस प्राकृतिक आपदा निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। आस-पास के जिलाें में स्कूलाें की भी छुट्टी कर दी गई लेकिन सहारनपुर में स्कूल खुले रहे। यही कारण रहा कि स्कूल में बच्चाें काे भेजने के बाद दिनभर अभिभावकाें काे यही डर सताता रहा कि अचानक तूफान ना आ जाए। इसी अनचाहे डर आैर प्राकृतिकआपदा से बचने के लिए आज नगरवासियो ने मां त्रिपुर बाला सुन्दरी मंदिर में एकत्र होकर पूजा अर्चना की और सभी की सुरक्षा की भगवान से प्रार्थना की। आज सुबह से ही महिला और पुरूष श्रद्धालु भारी संख्या में मंदिर पहुंचे आैर देवी मां से प्राकृतिक आपदा से बचने की कामना की।