ऑफिस जाते हुए ट्रैफिक जाम में फंसे एसएसपी ने की शहरवासियाें से अपील, देखें वीडियो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, साेमवार काे घर से दफ्तर जाते वक्त एसएसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा ( ssp saharanpur ) ट्रैफिक जाम में फंसे ताे उन्हाेंने खुद ही ट्रैफिक संचालन की कमान थाम ली। विश्वकर्मा चाैक से सदर बाजार तिराहे और फिर कचहरी तिराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक खुद एसएसपी ने वाहनाें का संचालन करवाया। इसके बाद उन्हाेंने शहरवासियाें से कहा कि लाेग नियमाें का पालन करें। शहर के बीचाे-बीच स्थित काेर्ट राेड पुल बंद किए जाने से कुछ दिनाें के लिए लाेगाें काे परेशानी उठानी पड़ सकती है।