25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुंकार रैली, चंद्रशेखर ने कहा हर हाल में जाउंगा दिल्ली, जानिए क्या कहते हैं अन्य दल

भीम आर्मी चीफ ने की है हुंकार रैली करने की घाेषणा देवबंद में पुलिस ने रुकवाया था जुलूस जानिए चंद्रशेखर के इस बयान पर क्या कहते हैं अन्य दल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 Mar 2019, 11:14 PM IST

सहारनपुर।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने साफ कह दिया कि 15 मार्च काे हर हालत में वह दिल्ली पहुंचेंगे आैर हुंकार रैली करके रहेंगे। यह बातें चंद्रशेखर ने बुधवार काे मेरठ हॉस्पिटल से फेसबुक लाईव करते हुए कही। बुधवार काे ही चंद्रशेखर से मिलने के लिए प्रियंका गांधी मेरठ के आनंद हॉस्पिटल पहुंची थी। यहां प्रियंका से मिलने के बाद चंद्रशेखर ने कह दिया था कि किसी भी कीमत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे हराना है, चाहे इसके लिए खुद चंद्रशेखर काे वाराणासी से चुनाव लड़ना पड़े। आचार संहिता में जिस तरह से चंद्रशेखर ने यह घाेषणा कीह है उसकाे लेकर हमने अलग-अलग दलाें के प्रतिनिधियाें पदाधिकारियाें से बात की। आईए जानते हैं चंद्रशेखर के इस कदम पर क्या कहते हैं अलग-अलग दल।

जानिए क्या कहते हैं अन्य राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधि

चंद्रशेखर की घाेषणा पर जब हमने अल-अलग दलाें के प्रतिनिधियाें से बात की ताे उन्हाेंने अलग-अलग तरह से अपना पक्ष रखा। आईए जानते हैं अलग-अलग दल के प्रतिनिधियाें ने इस मुद्दे पर क्या कहा ?

भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने का कहना है कि, यह गलत है, चंद्रशेखर जिस तरह से घाेषणा कर रहे हैं वह सही नहीं है। कानून सभी के लिए समान है। यदि आचार संहिता लगी हुई है ताे इस तरह की घाेषणा करना केवल मीडिया में चमकने आैर दिखावा करने वाली बात है। मैं यही कहूंगा कि अपने काे हाई लाईट किया जा रहा है आैर कुछ नहीं है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व सहारनपुर नगर विधायक संजय गर्ग से जब हमने इस बाबत पूछा ताे उन्हाेंने यही कहा है कि, इस पर उन लाेगाें काे ध्यान देना चाहिए जिन्हे आदर्श आचार संहिता लागू कराने की जिम्मेदारी है। जहां तक इस मामले पर कुछ भी बयान देने वाली बात है ताे इस वह काेई भी बयान नहीं देना चाहते।

बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गाैतम से जब इस बाबत बात की गई ताे उन्हाेंने भी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्हाेंने यह कह दिया कि इस मामले में अभी तक बहनजी की आेर से काेई निर्देश नहीं मिला है। इस मामले पर काेई भी बयान बहनजी ही देंगी।