2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौलवी के साथ लाइव शो में मारपीट करने वाली फराह फैज ने इस्लाम धर्म छोड़ने से किया इनकार

बोली, मैं फराह फैज़ हूं और फराह फैज ही रहूंगी, मैं मुसलमान राजपूत हूं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Sep 2018, 5:25 PM IST

Farah faiz

मौलवी के साथ लाइव शो में मारपीट करने वाली फराह फैज ने इस्लाम धर्म छोड़ने से किया इनकार

देवबंद. एक टीवी डिबेट शो में एक मौलवी को थप्पड़ मारकर सुर्खियों में आई सुप्रीम कोर्ट की वकील फराह फ़ैज़ ने दारुल उलूम देवबंद और उलेमा के खिलाफ सोमवार को एक बार फिर जमकर जहर उगला। उन्होंने कहा कि उलेमा का स्थान गद्दियों पर नहीं, जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। वहीं ठाकुर वंशज में आने वाली रिववार को दिए अपने बयान पर उन्होंने कहा कि मेरे वंशज ठाकुर थे। इसमें कोई झूठ नहीं है। हमारा गोत्र चौहान था। मेरे पूर्वज कन्वर्ट हुए थे। मैं फराह फैज़ हूं और फराह फैज ही रहूंगी । मैं मुसलमान राजपूत हूं। मुसलमान राजपूत हो जाने से मुझे कोई यह नहीं कह सकता कि यह इस्लाम की जानकर नहीं है। मुझे पूरी तरह से इस्लाम की जानकारी है और पूरी तरह से अल्लाह की शरियत का पता है। लेकिन मौलानाओं की शरियत को मैं बिल्कुल भी नहीं जानती। मौलानाओं की शरियत को वे खुद जानते हैं और लोगों को अम्ल कराते हैं, ताकि वह चुनाव के टाईम पर जनता के वोटो का सौदा कर सके।

यह भी पढ़ें- मौलवी से मारपीट करने वाली फराह फैज के क्षत्रीय वंश में वापसी पर उलेमा ने दिया चौंकाने वाला बयान

उन्होंने कहा कि मैं तीन तलाक की लड़ाई लड़ रही हूं। तीन तलाक का फैसला सुप्रीम कोर्ट से आ गया है। लेकिन उसके बाद में सबसे पहले अमित शाह ने यह कहा था कि अब इस पर कानून बनाने की कोई ज़रूरत नहीं है। इस पर मैंने कहा था कि जब तक कानून नहीं बनेगा, तब तक इन लोगों की पकड़ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हिन्दू महिलाओं के लिए तो पहले से ही कानून बना हुआ है। जो महिला इस्लाम धर्म में आ रही हैं। वह अच्छा है, उनका वेलकम करें। जब हमारे देश में हिन्दु, सिख, ईसाई सबके लिए फैमली ऐक्ट है तो मुसलमानों के लिए क्यों नहीं होना चाहिए, सिर्फ इसलिए कि मौलाना नहीं चाहते है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना चाहते हैं कि वे अंग्रेजों का बनाया हुआ 1937 का शरई एक्ट कायम रहे।

यह भी पढ़ें- टीवी डिबेट में मौलवी को थप्पड़ मारने वाली महिला ने अपनाया क्षत्रीय धर्म

इसके अलावा विशेष तौर पर दारूल उलूम देवबंद को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि यहां जो एक्टीविटिज़ हो रही है, वह संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महीना हो गया है, लेकिन दारूल उलूम को 91 का नोटिस दिए हुए, लेकिन आज तक उसका कोई जवाब नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग जो संदिग्ध ऐक्टिविटीज को चला रहे हैं, उससे बाहर निकलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की मांग की, जो मेरे आरोपी है, उन्हें मेरे हवाले करना चाहिए और मुझे कानूनी कार्रवाई में सपोर्ट करना चाहिए। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जो लोग यहां गलत गतिविधियों में पाया जाए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे दर्ज होने चाहिए।