जिस लेखपाल से सरकार आैर जनता सभी रिकार्ड अपडेट रखने आैर प्रत्येक मामले में माैके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ-साथ प्रत्येक मंगल दिवस आैर थाना दिवस में समय से पहुंचने की उम्मीद रखती है, उसी लेखपाल काे आज 2018 में भी किराए भत्ते के रूप में महज 100 रुपये सईकिल रखरखाव के लिए मिलते हैं। इतना ही इसके अलावा स्टेशनरी के रूप में भी लेखपाल काे एक माह में महज 100 रुपये ही मिलते हैं। लेखपालाें का कहना है कि उनकी मांग सरकार गंभीरता से नहीं ले रही थी इसलिए उन्हे मजबूरन आंदाेलन करना पड़ा। तीन जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में लेखपालाें की हड़ताल रही आैर उस दाैरान लेखपालाें ने काेई कार्य नहीं किया। इस हड़ताल में शामिल हुए कई लेखपालाें पर कार्रवाई भी हुई। अकेले सहारनपुर में 30 से अधिक लेखपालाें पर इस हड़ताल की गाज गिरी।