28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सावन करें ये आसान से टाेटके, चमक जाएगी किस्मत, मिलेगी मनचाही नाैकरी

अगर नहीं मिल रही है मनचाही नाैकरी ताे आज ही करें ये काम खुलेेंगे राेजगार के नए अवसर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 Jul 2018, 10:11 PM IST

saharanpur news

totka

सहारनपुर।

अगर आप भी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद भी नौकरी नहीं मिल रही। हुनर हाेने के बावजूद पर्याप्त अवसर के अभावाें में आप खुद काे प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं ताे निराश हाेने की आवश्यकता नहीं है। एक चीटी की तरह लगातार प्रयास करते रहिए सफलता देर से ही सही लेकिन मिलेगी। अक्सर देखने में आता है कि राेजगार ना मिलने की वजह से युवा अवसाद की आेर जाने लगते हैं। आर्थिक असंतुलन बिगड़ने लगते हैं आैर एेसी स्थिति पैदा हाेने से कई बार व्यक्ति बेहद निराशाजनक स्थिति में चले जाते हैं। कई बार युवा एेसे हालाताें में गलत रास्तें अपना लेते हैं, लेकिन एेसे समय में धैर्य नहीं खाेना चाहिए। लक्ष्य बनाकर उसके लिए प्रयास करते रहना चाहिए पूरी मेहनत आैर लगने के साथ किए गए प्रयास विफल नहीं हाेते। इसके साथ ही आज हम आपकाे कुछ एेसे आसान से टाेटके बता रहे हैं जिन्हे अपनाकर आप ना केवल राेजगार प्राप्त करेंगे बल्कि मनचाही नाैकरी भी आपकाे मिल जाएगी।

चाहते हैं मनचाही नौकरी तो करें ये करें काम

सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और साबुत चावल चढ़ाने से राेजगार के अवसर खुलते हैं। एेसा करने से देवाे के देव महादेव की कृपा हाेगी आैर नौकरी के रास्ते में आ रही सभी अड़चने दूर हाे जाएंगी।

माह के प्रथम सोमवार को एक सफेद कपड़े में थोड़े काले चावल बांधकर मां काली के चरणाें ने चढ़ाए। इस दाैरान अपना पूरा नाम बाेले आैर श्रद्धा के साथ इन चावलाें काे अर्पित करें इससे जल्द राेजगार मिलेगा।

एक नींबू को खड़ी स्थिति में चार भागों में काटकर सायंकाल के समय किसी सुनसान चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में एक एक करके फेंक दें और घर वापस आ जाएं। यह ध्यान रखना है कि पीछे मुड़कर ना देखें। यह प्रयोग किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से प्रारंभ करें आैर अगले सोमवार तक लगातार करें। एेसा करने से भाग्याेदय हाेगा बंद रास्ते खुलेंगे।

श्री रामभक्त हनुमान के मंदिर में मंगलवार और शनिवार को जाकर बनारसी मीठा पान हनुमानजी को चढ़ाएं और हनुमानजी से अपनी नौकरी के लिए प्रार्थना करें। निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

घर के पूजा स्थल में संजीवनी बूटी लेकर उड़ते हुए हनुमान जी का चित्र लगाएं आैर प्रतिदिन हनुमान चालीसा के 11 पाठ करें। हनुमान जी से अपनी नौकरी की प्रार्थना करें सफलता निश्चित मिलेगी।

शुक्ल पक्ष के किसी भी दिन हल्दी के सात साबुत गांठ, गुड़ के सात छोटे टुकड़ें आैर एक रुपये का सिक्का पीले रंग के कपड़े में बांध दें और अपने शहर के स्टेशन पर जाकर पोटली को रेलवे लाइन के दूसरी तरफ फेंक दें। एेसा करने के बाद हनुमान जी महाराज से प्रार्थना करें कि हे प्रभु मुझे काम दो। उसके बाद घर वापस आकर हाथ पैर धोकर अपने घर के पूजा स्थल में हनुमानजी के सामने बैठे और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें सफलता निश्चित मिलेगी।

प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक कर्म प्रधान हैं लेकिन कई बार कुछ एेसी अड़चने भी आ जाती हैं जिनके कारण कर्म का पूरा फल नहीं मिल पाता। एेसे में यह टाेटके चमात्कारी लाभ देंगे आैर राेजगार के नए अवसर आपके लिए खाेल देंगे।