3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वार्थ सिद्धी याेग के साथ आज है पुरषाेत्तम मास की अमावस्याः एेसे बनेंगे सारे काम

आज 13 जून सर्वार्थ सिद्धी के याेग साथ आई अमास्या आज दान करने से हाे जाएंगे सारे कष्ट दूर एेसे करे पूजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 Jun 2018, 9:34 AM IST

saharanpur news

rashifal

सहारनपुर।

बुधवार आज यानि 13 जून ज्येष्ठ माह की अमावस्या सर्वार्थ सिद्धी के याेग लेकर आई है। आज आपकी सभी मानाेकामाएं पूर्ण हाे सकती हैं। आज मल मास का अंतिम दिन भी है। आज हम आपकाे राशि के मुताबिक अमावस्या की पूजा अर्चना बता रहे हैं। आज की गई पूजा आैर दिया गया दान से निश्चित ही आपकाे मनाेफल मिलेंगे। यहां यह भी जानना जरूरी है कि मल मास की वजह से महज 30 दिन से भी कम अवधि में यह दूसरी अमावस्या पड़ी है। इससे पहले 15 मई को भी अमावस्या थी। खास यह है कि आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ज्येष्ठ की अमावस्या पड़ रही है। ज्याेतिषाचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ के मुताबिक इस अमावस्या अगर आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं आैर मन में ही ईश्वर का ध्यान कर लेते हैं आैर 108 बार आेम नमाेः भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हैं ताे इस ध्यान मात्र से ही आपके आने वाले कष्ट दूर हाे जाएंगे।

आज इन तीन राशि वालाें के बन रहे हैं प्रमाेशन के याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज स्नान के बाद पितराें काे अर्पित करें जल

आज गंगा स्नान श्रेष्ठ है। अगर गंगा स्नान नहीं कर पाए ताे किसी भी पवित्र नदीं में स्नान कर सकते हैं आैर यदि एेसा भी नहीं कर पा रहे हैं ताे स्नान के जल में थाेड़ा सा गंगा जल मिला लें। इस तरह किए गए स्नान के बाद पितराें काे जल अर्पित करें। आज पितराें के आशीर्वाद से जीवन के समस्त कष्ट खत्म हाे जाएंगे आैर जीवन में सफलता आपके कदम चूमेंगी। आज किसी गरीब काे खाना खिलाना आैर किसी जरूरतमंद काे दान करना बेहद फलदायी है। अगर आप आजके दिन गंगा घाट या नदी किनारे बैठकर एकाग्र मन से श्रीमद भागवत गीता के 18 वें अध्याय का पाठ कर सकते हैं ताे निश्चित ही जीवन में सफलता मिलेगी।

पुरषाेत्तम मास की अंतिम तिथि आज

आज भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति हाेने वाली है। भगवान विष्णु के मंदिर में आज पांच पीले पुष्प अर्पण करें। फल दूध एवं मिष्ठान अर्पण कर (आेम नमाे भगवते वासुदेवाय) मंत्र का 108 बार जाप करने से पितराें का आशीर्वाद मिलेगा आैर पितराें की तृप्ति हाेगी।

इन राशियों के लिए हैं ये उपाय

मेष, कर्क और धनु राशि वाले आज गाय के दूध का दान करें। गाय का दूध आज शिवलिंग पर भी चढ़ाएं। इससे आर्थिक लाभ होगा आैर मानसिक विकाराें के साथ-साथ मानसिक परेशानियां भी दूर हाेंगी।

वृष, सिंह, तुला व मकर राशि वाले आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। आज अन्न दान करने से आपके सारे रुके हुए काम बन जाएंगे। इससे आपकाे भाग्याेदय भी हाेगा।

मिथुन, कन्या व वृश्चिक राशि वाले आज चावल उड़द व खीर बनाकर किसी नेत्रहीन व्यक्ति या दिव्यांग को दान दें। इसके अलावा शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाकर जल अर्पण करें। इससे घर में सुख शान्ति का संचार हाेगा आैर मुकदमाें में जीत हांसिल हाेगी।

कुम्भ तथा मीन राशि वाले तांबे के लोटे से पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं। जल अर्पण करते समय गायत्री मन्त्र का जप करें इससे भूमि सम्बन्धी लाभ मिलेगा।