शामली। देश में चार लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। लेकिन इस सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे ज्यादा कैराना सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं क्योंकि बीजेपी का गढ़ रहा कैराना में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन में मुकाबला है। बीजेपी की ओर से जहां मृगांका सिंह मैदान में हैं वहीं विपक्षी गठबंधन की ओर से तबस्सुम हसन खड़ी हैं। जिन्हें सपा, कांग्रेस और बसपा का समर्थन हासिल है।