14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव में ईवीएम की खराबी का कारण जानने राज्य निर्वाचन आयुक्त पहुंचे सहारनपुर

ईवीएम में खराबी का कारण पता लगाने के लिए एक्सपर्ट इंजीनियर की टीम के साथ प्रदेश निर्वाचन आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू सहारनपुर पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Jun 2018, 7:23 PM IST

vvpat

कैराना और नूरपुर उपचुनाव के लिए थमा चुनाव प्रचार, 28 मई को मतदान

सहारनपुर/शामली। गत 28 मई को कैराना उपचुनाव में बड़े स्तर पर ईवीएम में खराबी का कारण पता लगाने के लिए एक्सपर्ट इंजीनियर की टीम के साथ प्रदेश निर्वाचन आयुक्त एल वेंकटेश्वरलू सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मतदान कर्मियों के साथ बैठक की। यह बैठक घंटों चली। जिसके बाद बताया जा रहा है कि इसमें ईवीएम खराब होने के अलग-अलग तथ्य रखे गए। जिनकी जांच की जा रही है। वहीं किसी भी अधिकारी ने इस पर फिलहाल कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस गांव में चलता है फ्री इंटरनेट, लोगों को नहीं कराना पड़ता रिचार्ज

बताया जा रहा है कि एक साथ बड़े पैमाने पर ईवीएम में खराबी का सही कारण पता लगाने के लिए प्रदेश निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें सभी तथ्यों पर बात की गई।

यह भी पढ़ें : योगी ने सारे मिथक तोड़कर यहां रखा था कदम, अब उसकी वजह से ही भाजपा की हो रही हार!

गौरतलब है कि कैराना में ईवीएम की खराबी के बाद काफी बवाल मचा था। इसे लेकर सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्षी दलों ने भी कई जगह पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग द्वारा 30 मई को 73 बूथों पर पुनर्मतदान कराने की घोषणा की। साथ ही बताया गया कि भयंकर गर्मी के चलते ईवीएम से जुड़ी वीवीपैट में खराबी हुई। जिसके कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें : 10वीं मंजिल पर एयरफोर्स कर्मी कर रहा था ऐसा काम कि चुपके से पहुंचे पुलिसकर्मी और पीछे से पकड़कर...

30 मई को हुए पुर्नमतदान में ईवीएम को ठंडा रखने के लिए मतदान स्थानों की खिड़कियों पर गीली चादरें भी टांगी गई। जिससे ईवीएम को गर्मी से बचाया जा सके। वहीं 31 मई को मतगणना की गई। जिसमें रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 44 हजार से अधिक वोट से हरा दिया।