सहारनपुर में एतिहासिक मेला गुघाल के प्राेग्रामाें का हर वर्ष इसी तरह से आयाेजन हाेता है। अबांला राेड स्थित मेला गुघाल मैदान में यह मेला लगता है आैर मेले के सांस्कृतिक आैर रंगारंग कार्यक्रम गांधी पार्क के पास स्थित जनमंच सभागार में आयाेजित हाेते हैं। शुक्रवार काे यहां रंगारंग कार्यक्रम आयाेजित हुआ आैर इसी कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन करने के लिए क्षेत्रीय महामंत्री माेहिन बेनिवाल काे बुलाया गया था। माेहित बेनिवाल पर ही 30 सितंबर काे सहारनपुर पहुंच रहे मुख्य मंत्री याेगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियाें की जिम्मेदारी है। यही कारण है कि वह पिछले दाे दिनाें से सहारनपुर में डेरा डाले हए हैं। एेसे में जनमंच में आयाेजित प्राेग्राम का उद्घाटन क्षेत्रीय महामंत्री से कराना कार्यक्रम आयाेजकाें के लिए एक अवसर की तरह ही था। उद्धघाटन के लिए पहुंचे माेहित बेनिवाल के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपाई भी पहुंचे थे। इनमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आैर सांसद राघव लखन पाल शर्मा के छाेटे भाई राहुल लखन पाल शर्मा शामिल रहे।