
up cm yogi adityanath
सहारनपुर। शिवमणि त्यागी
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार काे आगामी लाेकसभा चुनाव की चिंता सता रही है। यह बात आज सहारनपुर में रविवार काे हुई लाेकसभा संचालन समिति की मिटिंग में साफ हाे गई। मिटिंग के दाैरान मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियाें काे अपने क्षेत्र में रहकर काम करने की हिदायत दी आैर मीटिंग में माैजूद चार सांसदाें में से एक सांसद की आेर इशारा करते हुए सीएम ने साफ शब्दाें में कह दिया कि, विदेश यात्राएं बहुत हाे गई हैं अब लाेकसभा क्षेत्र में काम करने का समय है लाेगाें के बीच जाकर सरकार की याेजनाआें का प्रचार-प्रसार करें।
ये भी दिए निर्देश
लाेकसभा संचालन समिति की मीटिंग में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक लाेकसभा क्षेत्र में उन लाेगाें पर फाेकस करना है जिनके भाजपा सरकार आने के बाद केंद्र या फिर उत्तर प्रदेश सरकार की याेजनाआें का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने सिर्फ इतना कहकर ही अपनी बात पूरी नहीं की बल्कि मीटिंग में माैजूद संचालन समिति के सदस्याें काे सरकार की याेजनाआें के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी आैर बताया कि किन-किन याेजनाआें में सरकार अभी तक कितना धन खर्च कर चुकी है आैर याेजनाआें से कितने लाभार्थियाें काे लाभ हुआ है।
बूथवार ये कमेटी बनाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने इस मीटिंग में लाेकसभा संचालन समिति के सदस्याें काे साेशल इंजीनयरिंग भी सिखाई। बताया कि बूथ स्तर पर एक स्पेशल कमेटी बनेगी बनाएं जाएं। इन कमेटियाें में सभी अलग-अलग प्रतिभा आैर कार्य क्षमता वाले सदस्य हाेंगे। मुख्य रूप से एेसे सदस्य जिनके पास दुपहिया वाहन हाे। एेसे सदस्य जिनके पास स्मार्ट फाेन हाे आैर एेसे सदस्य इस कमेटी में रहेंगे जिन्हे केंद्र या राज्य सरकार की किसी याेजना का लाभ मिला हाे। बूथ स्तर पर बनने वाली इस कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर लाेगाें काे सरकार की नीतियाें के बारे में बताएंगे।
लाेकसभा संचालन समिति की बैठक में मुख्य रूप से ये रहे माैजूद
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री माेहित बेनिवाल व अशाेक माेगा, सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, सहारनपुर सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मुजफ्फरनगर सांसद डा. संजीव बालियान, बिजनाैर सांसद भारतेंदू सिंह, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, गंगाेह विधायक प्रदीप चाैधरी, देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, मुजफ्फरनगर विधायक कपिल अग्रवाल समेत विधायक उमेश मलिक, चरथावल विधायक विजय कश्यप, विधायक तेजेंद्र निरवाल, दिनेश खटीक, प्रमाेद उटवाल, पूर्व विधायक महावीर राणा, राजीव गुंबर के अलावा लज्जा रानी गर्ग, रमा गुप्ता, अमिता चाैधरी, वर्षा चाैपड़ा, कुशुम अग्रवाल, रेखा राेहिला माैजूद रही।
Published on:
30 Sep 2018, 10:08 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.