24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : शाकम्भरी देवी जा रहे गाजियाबाद के परिवार की कार युवक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई, एक की मौत कई घायल

UP News : दुर्घटना के बाद आरोपी का उपचार करा रही पुलिस, ठीक होने के बाद होगी गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई। मुकदमा हुआ दर्ज।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 3 Aug 2025, 5:31 PM IST

Accident

घायलों को उपचार के लिए जाते राहगीर

UP News : गाजियाबाद से सहारनपुर शाकम्भरी देवी दर्शन को आए गाजियाबाद के एक परिवार की कार पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल हुए इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार सभी चार श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

सुबह गाजियाबाद से सहारनपुर के लिए कार से निकला था परिवार

गाजियाबाद के रहने वाले दीपक गोयल अपने परिवार के साथ रविवार सुबह गाजियाबाद से सहारनपुर के लिए रवाना हुए थे। इन्हे माता शाकम्भरी देवी के दर्शन करने थे। सुबह के समय यह परिवार बेहट क्षेत्र में जब जसमौर गांव के पास पहुंचा तो इनकी कार ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर लगते ही दुर्घटनास्थल चीख-पुकार की आवाजों से गूंज उठा। आनन-फानन में राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने कहा अभी आरोपी का चल रहा अस्पताल में उपचार

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कार की सीधी टक्कर से घायल हुए पैदल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि कार सवार सभी श्रद्धालुओं को भर्ती कर लिया गया। घायलों में बच्चें और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोपों में मामला दर्ज किया है। कार चालक घायल है और उनका उपचार चल रहा है इसलिए अभी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।