11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर: डीएम ने सभी नेताओं को दी हिदायत

यूपी निकाय चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियाें काे पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 31 Oct 2017, 3:00 PM IST

saharanpur dm

saharanpur dm

सहारनपुर। निकाय चुनाव से ठीक पहले सहारनपुर डीएम यानि जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अलग-अलग राजनीतिक दलाें के नेताआें आैर प्रतिनिधियाें काे आंचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। किसी को भी चुनाव में बदअमनी फैलाने नहीं दी जाएगी। निजी भवनों पर बैनर, पोस्टर या होर्डिंग्स लगाने के लिए अनुमति लेनी हाेगी आैर चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के खर्चों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

कुमार का टूटा विश्वास, कहा- राज्यसभा में मुझे ना मिले सीट, इसलिए सारा प्रपंच

डीएम ने कहा- आचार संहिता का करें पालन

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां आचार संहिता का सख्ती से पालन करें। आचार संहिता के उल्लंघन में नियामनुसार कार्रवाई की जाएगी। हैंडबिल और पोस्टर में ऐसी भाषा का प्रयोग ना करें, जिससे किसी व्यक्ति या समाज की भावना आहत हाेती हाे। यदि किसी ने एेसा किया ताे तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अच्छा हाेगा कि उम्मीदवार अपने आरओ के यहां से अनुमति लेकर ही पोस्टर या हैंडबिल का प्रकाशन कराएं। हैंडबिल व पोस्टर पर मुद्रक व प्रिटिंग प्रेस का नाम और संख्या ना लिखें जाने वाले उम्मीदवार पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रचार का भी समय तय है आैर रात दस बजे से सुबह छह बजे तक किसी भी प्रकार के प्रचार पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। यदि इस समय अवधि में काेई भी प्रचार-प्रसार समर्थकाें से भी कराया जाता है ताे जिम्मेदारी प्रत्याशी की हाेगी आैर प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निकाय चुनाव 2017: सपा से दीपू मनोठिया को मिला मेयर का टिकट, देंगी कड़ी टक्कर

नामांकन स्‍थलों का हुआ चयन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन के स्थलों व कक्षों का चयन कर लिया गया है। मेयर पद के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को अदेयता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अत्यंत आवश्यक होगा। मेयर के उम्मीदवार के नामांकन के समय ही आॅनलाइन फोटो आरओ कक्ष में लिया जाएगा, जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायातों में अध्यक्ष के उम्मीदवारों का फोटो स्कैन किया जाएगा। उम्मीदवारों को नामांकन के समय अपना आधार नंबर व मोबाइल नंबर भी देना पड़ेगा। इस माैके पर मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी संगीता व डीपी सिंह व अन्य प्रशासनिक अफसराें के अलावा लगभग सभी राजनीति दलाें के प्रतिनिधि माैजूद रहे।