
exam
सहारनपुर।
जिले में साेमवार आैर मंगलवार काे पुलिस भर्ती परीक्षा है। दाे दिन तक चलने वाली इस भर्ती परीक्षा में 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हाेंगे। साेमवार काे 36 हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंचेंगे आैर आैर मंगलवार काे भी इतनी ही संख्या में अभ्यर्थी पहुंचेंगे। साेमवार की परीक्षा के लिए रविवार काे ही हजाराें की संख्या में अभ्यर्थी सहारनपुर पहुंच गए। यही कारण रहा कि रविवार काे ही सहारनपुर में सारे हाेटल आैर धर्मशालाएं बुक हाे गई। यहां देर शाम तक तक युवा एक रात ठहरने के लिए हाेटलाें धर्मशालाआें आैर गुरुद्वाराें के चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं काेई जगह नहीं मिली। अधिकांश स्थानाें पर जगह फुल हाे चुकी थी। बाद में युवाआें ने रेलवे स्टेशनाें आैर बस अड्डाें के साथ-साथ सार्वजनिक पार्काें काे अपना ठिकाना बनाया आैर रात वहीं गुजारी।
33 सेंटर दाे दिन आैर 4 पाली
रविवार आैर साेमवार काे हाेने वाली लेखन परीक्षा परीक्षा चार पालियाें में पूरी हाेगी। साेमवार काे पहली पाली सुबह दस बजे शुरू हाेगी जाे दाेपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली शाम काे 3 बजे से शुरू हाेकर शाम पांच बजे तक चलेगी। इन दाेनाें पालियाें में करीब 18-18 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हाेंगे। इस तरह पहले दिन 36 हजार आैर दूसरे दिन भी करीब 36 हजार अभ्यर्थियाें के पहुंचने की उम्मीद है। सहारनपुर में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3 परीक्षा केंद्र गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बनाए गए हैं। इनके अलावा अन्य 30 परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। परीक्षी केंद्राें काे इसलिए सिटी क्षेत्र में बनाया गया है ताकि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राआें अभ्यर्थियाें काे काेई परेशानी ना हाे। इसके लिए शहरी क्षेत्र में ही सारे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्राें पर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्राें पर इंस्पेक्टर से लेकर दराेगा आैर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी भी गश्त करेंगे।
1000 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए
परीक्षा काे संपन्न कराने के लिए 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इनमें 300 से अधिक पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी परीक्षा केंद्राें पर लगाई गई है जबकि करीब 700 पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था में लगाए गए हैं। एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्राें पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
परीक्षा केंद्राें के पास बंद रहेंगी दुकानें
परीक्षा केंद्राें के पास फैक्स, फाेटाे स्टेट आैर किताबाें की दुकानें बंद रहेंगी। अभ्यर्थी माेबाईल फाेन लेकर परीक्षा केंद्राें पर नहीं पहुंच सकेंगे। परीक्षा से दाे घंटे पहले ही परीक्षार्थियाें काे बुलाया गया है। परीक्षा के समय से आधे घंटे पहले एंट्री राेक दी जाएगी। इसके बाद उन्ही अभ्यर्थियाें काे लिया जाएगा जाे किसी विशेष कारण की वजह से लेट हुए हाेंगे।
Published on:
17 Jun 2018, 11:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.