
UP Police
सहारनपुर ( saharanpur news) झगड़े के बाद विपक्षी को फसाने के लिए परिवार के लोगों ने अपनी ही घर की महिला की हत्या कर दी। 80 वर्षीय महिला की हत्या करने में मुख्य भूमिका उसके बेटे की रही। रिश्तों का कत्ल करने वाली इस घटना का पुलिस ( Saharanpur Police) ने खुलासा कर हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव घानाखंडी का है। इसी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस हमले में इक़बाल पक्ष के दो लोगों को चोटे आई थी और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत होने के बाद इकबाल ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली देहात पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला जरीना की हत्या ( murder) की जांच की गई तो चौंका देने वाले तथ्य सामने आये। गांव में जानकारी करने पर पता चला कि झगड़े के बाद इकबाल पक्ष ने खुद ही जरीना की हत्या की थी और इसके पीछे विपक्षीगण को फसाना उद्देश्य था।
यह खुलासा होने के बाद पुलिस की जांच ने इस पूरे मामले को ही बदल दिया और जांच में पुलिस को पता चला कि ग्राम प्रधान भी मृतक महिला जरीना के बेटे इकबाल के पक्ष में था। इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या में शामिल परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
सहारनपुर एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा ने बताया कि जरीना हत्याकांड में अभियुक्त इकबाल जो जरीना का बेटा है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि विपक्षीगण को फसाने के लिए इकबाल ने अपनी ही मां की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में इकबाल के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
Updated on:
06 Aug 2020 06:14 pm
Published on:
06 Aug 2020 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
