6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल हो रही SHO हरलीन मान का 2 दिसंबर को है जन्मदिन, ऐसे करेंगी BIRTHDAY सेलिब्रेट

अब स्कीइंग करते करते हुए दिखेंगी SHO हरलीन मान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 Nov 2017, 2:48 PM IST

harleen man

सहारनपुर. भटिंडा SHO के नाम से जिस हसीना की फ़ोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है, उस हसीना को आप जल्द ही स्कीइंग करते हुए देखेंगे। दरअसल, इस हसीना का 2 दिसम्बर को जन्मदिन है। मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली हसीना कायनात अरोड़ा अपने जन्मदिन को वेलकम करने के लिए यूरोपियन देश ऑस्ट्रिया जा रही हैं। ऑस्ट्रिया में यह स्कीइंग करके अपने जन्मदिन का वेलकम करेंगी।

सोशल मीडिया पर भटिंडा SHO के नाम से फोटो हो रही है वायरल
जिस हसीना की हम बात कर रहे हैं, वह पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। दरअसल, इनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। दरअसल, वायरल हो रहे फोटो में यह हसीना पुलिस की ड्रेस में हैं। यह ड्रेस पंजाब पुलिस की है और सोशल मीडिया पर इस फोटो के साथ यह दिखाया जा रहा है कि यह भटिंडा की SHO है। वायरल हो रही इस फोटो पर देशभर से सोशल मीडिया पर कमेंट आ रहे हैं और अपने कमेंट में लोग क्राइम करने तक की इच्छा जता रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि वायरल हो रहे फोटो पर आ रहे कमेंट में लोग यह लिख रहे हैं कि अगर कानून इतना खूबसूरत है तो हम हर रोज क्राइम करने के लिए तैयार हैं। वह गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं और इतनी खूबसूरत SHO के हाथों वह गिरफ्तार होना चाहते हैं।

सहारनपुर की रहने वाली है कायनात अरोड़ा
दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस खूबसूरत SHO की फोटो वायरल हो रही। उसे लोग भटिंडा की SHO हरलीन मान समझ रहे हैं। लेकिन, वह सहारनपुर की रहने वाली कायनात अरोड़ा है। कायनात एक अदाकारा हैं। वह हिंदी, मलेयालम और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने जग्गा जियोन्दा पंजाबी फिल्म की शूटिंग की है। इसी शूटिंग के दौरान का उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फिल्म में कायनात एक पुलिस अफसर का रोल अदा कर रही हैं और इस पुलिस अफसर का नाम फिल्म के अंदर हरलीन मान रखा गया है। हरलीन मान के नाम से ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग यह कमेंट कर रहे हैं कि इतनी खूबसूरत पुलिस अफसर उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।