20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / विशेष परिस्थिति में ही निकल सकते हैं घर से बाहर, जानिए क्या हाेता है ‘लॉक डाउन’

विशेष परिस्थिति में ही निकल सकते हैं घर से बाहर, जानिए क्या हाेता है ‘लॉक डाउन’

Highlights लॉक डाउन में खुल सकती हैं केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जीवन रक्षक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलने की है अनुमति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 22 Mar 2020, 6:32 PM IST

कोरोना वायरस: जानिए आखिर क्या होता है लॉक डाउन, क्यों किया जाता है लागू

कोरोना वायरस: जानिए आखिर क्या होता है लॉक डाउन, क्यों किया जाता है लागू

सहारनपुर । Corona virus कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लॉक डाउन घाेषित कर दिया गया है। इन जिलों में सहारनपुर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: नोएडा-एनसीआर में 31 मार्च तक बंद रहेगी मेट्रो, सिटी बस सेवा पर भी लगी रोक

यानी साफ है कि इन जिलों में अब 25 मार्च तक लॉक डाउन रहेगा। ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि लॉक डाउन क्या है ? ताे यह सामान्य सी बात है। दरअसल, आम जन के मन में यही सवाल उठ रहा है कि लाेकडाउन क्या है ? लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन में क्या अंतर है ? तो आइए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और समझते हैं कि आखिर लॉक डाउन क्या है ?

यह भी पढ़ें: Janta Curfew: लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी, घर से न निकलने की दी सलाह

इस बारे में जब हमने सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें खुल सकती हैं। जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन में यह अंतर है कि लोक डाउन में किराने की दुकान, मेडिकल स्टाेर, फिलिंग स्टेशन ( पेट्रोल पंप) दूध वाली डेयरी और मेडिकल सेवाएँ खुली रहेंगी।

यह भी पढ़ें: Janta Curfew के बीच कोरोना के डर से युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सभी अपना टेस्ट कर लेना

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिले में 25 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने की मनाही रहेगी लेकिन लोग राशन, दवाईयां आदि लेने के लिए घर से बाहर निकल सकेंगें। लॉक डाउन में लोगों को घूमने-फिरने की पूर्ण मनाही हाेगी एक तरह से लाेग अपने घरों में ही रहेंगे। लाेगाें काे तब तक घर से बाहर निकलने की अनुमति लॉक डाउन में नहीं होती जब तक कोई जीवन रक्षक से जुड़ी आवश्यकता ना हाे।

सहारनपुर में 25 मार्च तक लोक डाउन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सहारनपुर में 25 मार्च तक लॉक डाउन हाे गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। बाद में सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी इसकी पुष्टि कर दी।