
murder
सहारनपुर ( Saharanpur ) नानाैता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसका शव ईँख के खेत में अधजली अवस्था में पड़ा मिला। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट के आधार पर आशंका जतााई जा रही है कि बेरहमी से हत्या करने के बाद शव काे जलाने की काेशिश की गई है। पुलिस ( Saharanpur Police ) ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
नानाैता थाना क्षेत्र के गांव कल्लरपुर के रहने वाले रघुबीर का बेटे रामकुमार की देवबंद राेड पर फाेटाे स्टेट की दुकान है। घटनाक्रम के अनुसार साेमवार की शाम काे वह अपने गांव की राशन की दुकान से राशन लेकर नानाैता के लिए रवाना हुआ था लेकिन नानाैता नहीं पहुंचा। रास्ते में खुडाना नहर के पास इसकी साइकिल पड़ी मिली और पास में ही एक गन्ने के खेत में इसका अधजला शव मिला।
घटनाक्रम के अऩुसार जब लाेगाें ने ईख के खेत से धुंआ उठता हुआ देखा ताे किसान काे खबर कर दी। माैके पर पहुंचे किसान ने अपने खेत में अधेड़ का अधजला शव देखा ताे उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। किसान ने तुरंत पुलिस काे घटना के बारे में बताया। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन माैके से काे खास सुराग हाथ नहीं लग सके।
मृतक की पाेस्टमार्टम ( postmartam ) रिपाेर्ट के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद उसके शव काे गन्ने के खेत में जलाने की काेशिश की गई है। एसपी देहात अशाेक कुमार मीणा का कहना है कि वारदात का खुलासा करने के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मृतक के परिजनाें से बात की गई है कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर जांच काे आगे बढ़ाया जा रहा है।
Updated on:
6 Oct 2020, 4:35 PM IST
Published on:
6 Oct 2020, 4:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.