
fir
गाजियाबाद। सिहानी गेट इलाके में एक प्रशासनिक अफसर की बेटियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आई है। राजस्थान प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार में सवार युवकों की इस हरकत का जब युवतियों के साथ माैजूद पीएसओ ने विराेध किया ताे उनके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने दाेनाें युवकों काे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना तीन अक्टूबर की रात की है। एक प्रशासनिक अधिकारी की दाे बेटियां मेरठ में अपनी दादी के घर से एसयूवी कार से नोएडा लाैट रही थी। आराेपाें के अनुसार डस्टर सवार दाे युवकों ने इनकी कार का पीछा किया। कार सवार युवकों ने इनकी ओर अश्लील इशारे करते हुए दुर्व्यवहार किया। जब युवतियों के निजी सुरक्षा अधिकारी ( पीएसओ ) ने युवकों की इस हरकत का विरोध किया ताे युवकों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस घटना के बाद युवतियों ने सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में एक तहरीर दी जिसके आधार पर आरोपी पर 25 वर्षीय रजत, शुभम और राेनिक को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक चालक है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना सिहानी गेट के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। युवती के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 279, 354 (अपमान करने के इरादे से महिला के साथ मारपीट और धारा 354-सी धारका 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। पंजीकृत किया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
6 Oct 2020, 3:51 PM IST
Published on:
6 Oct 2020, 3:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.