
संतकबीरनगर. एक मिनी बैंक के कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर लाखों पौने तीन लाख रुपए लूट लिए। घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए हायर रेफर सेंटर भेज दिया गया।
दरअसल, पौली में स्थित सेंट्रल बैंक के मिनी ब्रांच के कर्मचारी संजीव कुमार और उसका साथी बबलू ग्राहक सेवा केंद्र से लगभग दो लाख 63 हज़ार रुपए निकाल कर जा रहे थे। अभी वह बैंक से थोड़ी दूर पर ही पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने संजीव कुमार पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वहीं संजीव कुमार के साथ ही उसके साथ मे मौजूद युवक गोलू को भी गोली का छर्रा लग गया, जिससे उसको भी मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायल संजीव और उसके साथी को खलीलाबाद जिला अस्पताल लाया गया जहां जरूरी इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए संजीव कुमार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
(नजमूल होदा की रिपोर्ट)