17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसा : संतकबीर नगर में दो बच्चियों की नदी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

संतकबीर नगर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बखिरा थानाक्षेत्र में गर्मी से निजात पाने के लिए दो बच्चियां नहाने आमी नदी में चली गईं। यहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगीं। आसपास के लोग जब तक बचाने पहुंचे तब तक दोनों गहरे पानी में डूब हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां दुर्गजोत गांव में दो बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो कूदकर बचाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पहुंची बखिरा पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। दोनों एक ही गांव की थी और नहाने गई थी।बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गजोत निवासी सहाना खातून पुत्री मन्नान 10 और इशरत जहां उर्फ सोनी पुत्री मोहम्मद मुनाफ उर्फ गुड्डू की लड़कियां आपस में सहेली थी। जो अक्सर आमी नदी के किनारे टहलने के लिए जाती थी। मंगलवार को घर से निकलकर दुर्गजोत चौराहे पर भी स्थित मजार पर गई थी। उसके बाद गर्मी के चलते एक साथ दोनों बच्चियां नदी में नहाने चली गई।

काफी मशक्कत के बाद शवों को निकाला गया

नहाते समय आमी नदी में डूबने लगी। वहां आसपास कुछ लोगों ने देखा तो दौड़कर बचाने की कोशिश की। लेकिन जब तक वहां पहुंचते दोनों डूब चुकी थी। घटना की सूचना के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों बच्चियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद बखिरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को लेकर मेंहदावल सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मेंहदावल तहसीलदार आनंद ओझा व बखिरा एसओ श्याम मोहन पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।