
Youtuber Malti Chauhan Death: यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गुरुवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। मालती चौहान की मौत से उनके फैंस सन्न रह गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने मालती के शव को नीचे उतार दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाया है। मालती के पिता ने इस मामले में दामाद यूट्यूबर विष्णु राज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
यूट्यूब हाउस में फंदे से लटक रहा था मालती का शव
मालती चौहान एक जानी-मानी यूट्यूबर पर है जिनके दो यूट्यूब चैनल हैं। मालती चौहान के पर्सनल यूट्यूब चैनल पर लगभग 70 लाख फॉलोअर हैं। जिन पर मालती वीडियो और शॉट्स वीडियो अपलोड करती थी। मालती चौहान ने यूट्यूब से ही पैसे कमा कर अपना घर बनाया था। जिसे उन्होंने यूट्यूब हाउस नाम दिया था। 4 साल पहले मालती की शादी एक दूसरे यूट्यूब पर विष्णु राज से हुई थी। उन दोनों का एक बेटा भी है। पिछले कुछ महीनों से मालती और विष्णु का विवाह चल रहा था। जिसके बाद आज यानी कि गुरुवार को मालती का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है।
यह भी पढ़ें:Youtuber Malti Chauhan Death: यूट्यूबर मालती चौहान ने मौत से पहले इस वीडियो में खोला था राज
Published on:
23 Nov 2023, 7:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.